Last Updated:
Dhanu Rashifal: ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज का दिन धनु राशि के लिए काफी अनुकूल रहने वाला है. आज इनकी जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है जिस कारण इनको थोड़ा तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है.
dhanu rashifal
27 मार्च 2025 को बुद्धादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है. आज के दिन भगवान विष्णु के आशीर्वाद से विभिन्न राशि के जातकों को फायदा पहुंचने वाला है. आज कई राशि जातकों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा तथा इनका दिन सफलता से भरा रहेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा ने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को अपने धन में वृद्धि के योग दिख रहे हैं. आज उनके जीवन में कुछ नए लोगों का आगमन हो सकता है. जिससे इनको काफी फायदा मिलेगा.
हालांकि अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है. वह आसानी से आपको नहीं मिलने वाला. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आप अपने कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करें वरना इसका विपरीत परिणाम आपको भुगतना पड़ सकता है. उन्होंने कहा कि धनु राशि के जातकों को कारोबार में काफी फायदा होगा. जिससे इनका मन प्रसन्न रहेगा. उन्होंने कहा कि आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपका पूरा दिन आनंदमय तरीके से गुजरेगा.
जीवनसाथी के साथ हो सकती है अनबन
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज का दिन धनु राशि के लिए काफी अनुकूल रहने वाला है. उन्होंने कहा कि आज इनकी जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है जिस कारण इनको थोड़ा तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है. उन्होंने कहा कि आज बिजनेस के मामले में आपका दिन काफी अच्छा रहेगा. इसमें आपके दोस्तों की मदद आपको मिलने वाली है. अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको धन का आकस्मिक लाभ हो सकता है. अगर आप सामाजिक कार्यों से जुड़े हैं, तब आज के दिन आपको सफलता मिल सकती है. आज आप अपने जीवन में कुछ नए काम करेंगे जिससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ने वाली है.
बाहर जाने से पहले रहें सावधान
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को घर से बाहर निकलने से पहले काफी सावधान रहना चाहिए. आज आप घर से बाहर निकले तो दुर्घटना की शिकार बन सकते हैं, इसलिए आज आपको काफी सावधानी बरतनी की जरूरत है. उन्होंने कहा कि आज आप अपने परिजनों के साथ मिलकर अपने परिवार की स्थिति बदलने के लिए कुछ काम कर सकते हैं. आज के दिन आपको तुलसी को 11 घी का दीपक जलाना चाहिए. ऐसा करने से आपको भाग्य का साथ मिलेगा. आज के दिन आपका शुभ अंक 10 है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/astro/daily-horoscope-daily-horoscope-sagittarius-horoscope-today-aaj-ka-dhanu-rashifal-love-carrer-business-astrological-predication-local18-9130922.html

















