Last Updated:
Dhanu Rashifal 13 April: आज धनुराशि वालों का भाग्य उन पर मेहरबान रहेगा. उनके अटके हुए काम पूरे होंगे. आज के दिन कारोबार आपको कारोबार में भरपूर फायदा होगा, साथ ही धन की प्राप्ति भी होगी.
धनु राशि
जमुई:- आज 13 अप्रैल 2025 को चित्रा नक्षत्र का निर्माण हो रहा है, जिसकी वजह से कई राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है. कई राशियों के जातकों को नौकरी और कारोबार में भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा. साथ ही अगर धन से जुड़ी कोई योजना इन लोगों ने बना रखी है तो आज वह भी पूरी हो सकती है. ऐसे में बात करें धनु राशि के जातकों की तो आज उन्हें भाग्य का भरपूर साथ और अटका हुआ पैसा मिलने की संभावना है.
इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए, ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं, कि आज के दिन धनु राशि के जातकों का भाग्य भरपूर साथ देगा. अगर धनु राशि के जातकों का पैसा कहीं फंसा हुआ है, तो आज उन्हें वापस मिल सकता है. इसके साथ ही आज के दिन लंबित पड़ा अधूरा काम पूर्ण हो सकता है. उन्होंने कहा, कि आज के दिन कारोबार में इन्हें भरपूर फायदा होगा, साथ ही इन्हें धन की प्राप्ति भी होगी. अगर इन्होंने कोई योजना बना रखी है और वह पैसों की कमी के कारण रुकी पड़ी है, तो आज वह भी दोबारा प्रारंभ हो सकती है.
करियर में मिलेगी सफलता
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातक जिस जगह काम करते हैं आज उन्हें वहां तरक्की मिलने वाली है, उनके काम की सराहना होगी तथा करियर में आपके नए रास्ते खुलेंगे. आज के दिन आपके ज्ञान में वृद्धि हो सकती है. आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है, हालांकि आज आपको थोड़ी बहुत उलझन का भी आपको सामना करना पड़ सकता है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को पार्टनरशिप से जुड़े मामले में सावधानी बरतनी चाहिए, हालांकि आज आप अपने विचारों से दूसरे लोगों को प्रभावित करेंगे. इतना ही नहीं आज के दिन किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात के कारण आपको खुशी महसूस हो सकती है.
बैंक से संबंधित काम में मिलेगा फायदा
ज्योतिषाचार्य ने बताया, कि आज के दिन धनु राशि के जातकों के बैंक से जुड़े किसी भी काम में उन्हें फायदा मिल सकता है. उन्होंने कहा कि आज के दिन आपकी कही गई कोई बात सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर सकती हैं. आज के दिन आपको पेट से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है, साथ ही त्वचा से जुड़ी दिक्कतें भी आज आपको परेशान कर सकती हैं. आज के दिन आप अपना कोई काम शुरू कर सकते हैं. आज आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक प्लान बना सकते हैं.
आज करें यह उपाय
धनु राशि के जातकों को आज के दिन केसर का तिलक करना चाहिए, ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रह सकता है. आज आपके लिए शुभ अंक दो और शुभ रंग केसरिया है.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/astro/daily-horoscope-aaj-ka-dhanu-rashifal-sagittarius-horoscope-today-love-career-business-astrological-predication-today-your-luck-will-be-with-you-local18-9171911.html






