
Last Updated:
Dhanu Rashifal: ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा ने कहा कि आज का दिन धनु राशि के जातकों के निवेश के लिए उत्तम है. अगर आज के दिन आप निवेश करते हैं तो आपको लाभ मिलने की संभावना प्रबल है. नौकरी पेशा लोग भी आज के दिन…और पढ़ें
आज 14 जनवरी को भगवान भास्कर उतरायण कर रहे हैं. आज का दिन पांच अलग-अलग राशियों के अच्छा रहने वाला है. लेकिन खासकर आज का दिन धनु राशि के लिए अच्छे संकेत लेकर आया है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा ने बताया कि 14 जनवरी का दिन धनु राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहेगा.
आज भगवान सूर्य मकर राशि में गोचर कर रहे हैं. आज से सूर्य उत्तरायण भी करने वाले हैं. 14 जनवरी के दिन चंद्रमा स्वराशि कर्क में रहकर गौरी योग बना रहे हैं. मंगल ग्रह के साथ मिलकर धन योग का निर्माण कर रहे हैं. यह ग्रह परिवर्तन धनु राशि के जातकों के लिए कई सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह दिन शुभ रहेगा.
आज के दिन कर सकते हैं निवेश
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज का दिन धनु राशि के जातकों के निवेश के लिए उत्तम है. अगर आज के दिन आप निवेश करते हैं तो आपको लाभ मिलने की संभावना प्रबल है. नौकरी पेशा लोग भी आज के दिन अपने प्रयासों में सफलता प्राप्त करेंगे. कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और नई जिम्मेदारियां मिलने के योग बन रहे हैं. हालांकि स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह दिन धनु राशि के लिए थोड़ा सतर्क रहने का है. खान-पान में अनियमितता से बचने और नियमित दिनचर्या अपनाने से स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से बचा जा सकता है.
अच्छी रहेगी लव लाइफ
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज का दिन धनु राशि के जातकों के प्रेम संबंधों के लिए यह दिन बेहद अच्छा रहेगा. आज इनके रिश्तों में मधुरता आएगी और अविवाहित जातकों के लिए नए संबंध बनने की संभावना है. पारिवारिक जीवन सुख-शांति से भरपूर रहेगा. परिवार के साथ समय बिताना और उनकी भावनाओं को समझना आपके रिश्तों को और मजबूत करेगा. आज के दिन धनु राशि वालों के लिए शुभ अंक 9 और शुभ रंग हरा है. सुबह 7:30 से 9:15 बजे तक का समय किसी भी शुभ कार्य के लिए अत्यंत लाभकारी रहेगा. धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भाग लेना आपके लिए अत्यधिक लाभकारी सिद्ध होगा. गणेश जी की पूजा करके दिन की शुरुआत करें. यह आपके भाग्य को और प्रबल बनाएगा.
January 14, 2025, 08:22 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/astro/daily-horoscope-daily-horoscope-aaj-ka-dhanu-rashifal-horoscope-today-love-career-business-astrological-predication-7-local18-8958621.html

















