Saturday, March 14, 2026
21 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

diwali 2025 date muhurat | diwali kab hai 20 or 21 october | diwali muhurat laxmi puja timing | दिवाली कब है, 20 या 21अक्टूबर? जानें तारीख, मुहूर्त, लक्ष्मी पूजा समय


Last Updated:

Diwali 2025 Date Kab Hai: दिवाली को शाम के शुभ मुहूर्त में माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं. दीपों से घर को सजाते हैं और उपहार देते हैं. इस बार दिवाली 20 अक्टूबर को है या 21 अक्टूबर को? इस पर कन्फ्यूजन अमावस्या तिथि की वजह से है. आइए जानते हैं दिवाली की सही तारीख जानने का सही तरीका. दिवाली कब है? दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त क्या है?

ख़बरें फटाफट

दिवाली कब, 20 या 21अक्टूबर? सही तारीख जानने का आसान तरीका, देखें मुहूर्तदिवाली के लिए कार्तिक अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर को 03:44 पीएम से शुरू है.
Diwali 2025 Date Kab Hai: दिवाली का त्योहार माता लक्ष्मी की पूजा और दीपों के उत्सव का है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार, दिवाली कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या के दिन प्रदोष काल में मनाने की मान्यता है. उस समय ही माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है. इस बार दिवाली की तारीख पर लोगों में कन्फ्यूजन है कि 20 अक्टूबर को दीपावली मनाई जाए या फिर 21 अक्टूबर को दिवाली की लक्ष्मी पूजा की जाए. ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि कार्तिक अमावस्या की तिथि दो दिन है और उसमें भी प्रदोष काल का निर्णय नहीं हो पा रहा है. आइए जानते हैं कि दिवाली की सही तारीख क्या है? दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त क्या है? दिवाली की तारीख के कन्फ्यूजन को दूर करने का आसान तरीका क्या है?

दिवाली की सही तारीख

दिवाली की सही तारीख को जानने के लिए आपको सबसे पहले कार्तिक अमावस्या की तिथि की गणना करनी होगी. पंचांग से देखते हैं कार्तिक अमावस्या कब से कब तक है?

  • कार्तिक अमावस्या ​की तिथि का प्रारंभ: 20 अक्टूबर, सोमवार को दोपहर में 03 बजकर 44 मिनट से.
  • कार्तिक अमावस्या ​की तिथि का समापन: 21 अक्टूबर, मंगलवार को शाम 5 बजकर 54 मिनट पर.

अब आपको दिवाली की अमावस्या ति​थि पता चल गई है, जिससे पता चलता है कि कार्तिक अमावस्या दो दिन 20 अक्टूबर और 21 अक्टूबर को है. दिवाली के लिए प्रदोषव्यापिनी अमावस्या तिथि की मान्यता है, न कि उदयातिथि की. प्रदोष काल सूर्यास्त के बाद से प्रारंभ होता है. ऐसे में देखते हैं कि 20 अक्टूबर और 21 अक्टूबर को सूर्यास्त कब है?

  1. 20 अक्टूबर के सूर्यास्त का समय: 05:46 पी एम
  2.  21 अक्टूबर के सूर्यास्त का समय: 05:45 पी एम

20 और 21 अक्टूबर को सूर्यास्त लगभग एक ही समय हो रहा है. लेकिन दोनों दिनों के सूर्यास्त में एक अंतर है. 20 अक्टूबर को सूर्यास्त कार्तिक अमावस्या की तिथि में प्रदोष काल के साथ हो रहा है, वहीं 21 अक्टूबर का सूर्यास्त कार्तिक अमावस्या को हो रहा है, लेकिन 9 मिनट बाद ही कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा तिथि प्राप्त हो रही है क्योंकि अमावस्या शाम 05:54 बजे खत्म हो जा रही है.

20 अक्टूबर को सूर्यास्त के बाद पूरा प्रदोष काल मिल रहा है, जबकि 21 अक्टूबर को बस 9 मिनट का होगा. ऐसे में जनसामान्य के लिए 20 अक्टूबर को दिवाली मनाना सही होगा क्योंकि उस दिन आपके लिए सूर्यास्त के बाद प्रदोषव्यापिनी अमावस्या मिल रही है. शास्त्रों में प्रदोष काल में ही दिवाली का दीपक जलाने का विधान है. इस आधार पर इस साल दिवाली 20 अक्टूबर सोमवार को है.

दिवाली शुभ मुहूर्त

  • 20 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 07:08 बजे से रात 08:18 बजे तक है.
  • उस दिन प्रदोष काल शाम में 05:46 पी एम से 08:18 पी एम तक है.
  • दिवाली पर वृषभ काल का समय शाम में 07 बजकर 08 मिनट से लेकर रात 09 बजकर 03 मिनट तक है.
  • दिवाली पर निशिता मुहूर्त देर रात 11:41 पी एम से लेकर 12:31 ए एम तक है.

दिवाली अशुभ मुहूर्त

दिवाली के दिन कोई शुभ काम करना है तो आपको अशुभ समय यानि राहुकाल का ध्यान रखना चा​हिए. दिवाली पर राहुकाल सुबह में 07:50 ए एम से लेकर 09:15 ए एम तक है. यम का समय यानि यमगण्ड ​सुबह में 10:40 ए एम से लेकर दोपहर 12:06 पी एम तक है.

दिवाली के नियम

  1. दिवाली के अवसर पर आपको मिट्टी के दीपक का उपयोग करना चाहिए. आप चाहें तो मोमबत्ती भी जला सकते हैं.
  2. दिवाली की पूजा शाम को करते हैं. निशिता पूजा में भी माता लक्ष्मी की पूजा का विधान है.
  3. दिवाली के मुहूर्त में लोगों को रुपए-पैसे नहीं देने की मान्यता है क्योंकि आप अपनी लक्ष्मी दूसरों को दे रहे हैं.
  4. किसी को दिवाली के लिए रुपए देने हैं तो एक दिन पहले या दिवाली पर सुबह में दे दें.

authorimg

कार्तिकेय तिवारी

कार्तिकेय तिवारी Hindi Bharat.one Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक…और पढ़ें

कार्तिकेय तिवारी Hindi Bharat.one Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

दिवाली कब, 20 या 21अक्टूबर? सही तारीख जानने का आसान तरीका, देखें मुहूर्त


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/dharm/diwali-2025-date-kab-hai-20-or-21-october-muhurat-lakshmi-puja-timing-niyam-9710756.html

Hot this week

bharat gaurav tourist train koderma dhanbad irctc shirdi mahakaal package

होमताजा खबरधर्मकोडरमा से जाना है शिरडी-महाकाल? 28 से...

Topics

bharat gaurav tourist train koderma dhanbad irctc shirdi mahakaal package

होमताजा खबरधर्मकोडरमा से जाना है शिरडी-महाकाल? 28 से...

leftover roti hack | kitchen food reuse tips | बासी रोटी से क्या बनाएं | बासी रोटी का इस्तेमाल |

होमफोटोलाइफ़फूडबासी रोटी फेंकने की गलती न करें! इस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img