Last Updated:
Diya Rituals: शाम का समय घर में सुकून और पॉजिटिव एनर्जी लाने के लिए बहुत खास माना जाता है. वास्तु शास्त्र में भी इस समय घर पर दीपक जलाने की परंपरा को बहुत महत्व दिया गया है. कहा जाता है कि सही समय, सही जगह और सही तरीके से जलाया गया दीपक घर में शांति, सुख और समृद्धि लेकर आता है, लेकिन अगर इसे ध्यान न देकर या गलत तरीके से जलाया जाए, तो इसके उलटे असर भी हो सकते हैं. कई बार लोग सोचते हैं कि दीपक जलाना सिर्फ रिवाज है, लेकिन वास्तु के हिसाब से इसका सही अभ्यास मानसिक तनाव और पैसों की परेशानियों को दूर करने में मदद करता है. आज इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा जो बताएंगे कि शाम को दीपक जलाने का सही समय क्या है, कहां जलाना चाहिए, किस तेल या घी का इस्तेमाल करना चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

शाम को दीपक जलाने से घर में सुख और पॉजिटिव एनर्जी आती है, लेकिन सही समय, सही जगह और सही तरीके का पालन जरूरी है. गलत जलाने से मानसिक तनाव और आर्थिक परेशानी बढ़ सकती है. हमेशा स्वच्छता और शांत मन के साथ दीपक जलाएं.

दीपक जलाने का सही समय घर पर दीपक जलाने का सबसे शुभ समय सूर्यास्त के बाद होता है. पूरे दिन की थकान और निगेटिव एनर्जी कम हो जाती है और घर में पॉजिटिव एनर्जी फैलती है. देर रात या पूरी तरह अंधेरा होने के बाद दीपक जलाना लाभकारी नहीं होता. रोज एक ही समय पर दीपक जलाने की आदत बनाने से घर में हमेशा पॉजिटिव माहौल बना रहता है.

दीपक जलाने की सही जगह वास्तु के अनुसार, दीपक जलाने के लिए सबसे शुभ स्थान घर का मंदिर या ईशान कोण होता है. अगर मंदिर नहीं है तो मुख्य द्वार के पास दीपक जलाया जा सकता है. मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से निगेटिव एनर्जी को घर में प्रवेश करने से रोका जा सकता है.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

किस तेल या घी का दीपक जलाएं? दीया जलाने के लिए घी का इस्तेमाल सबसे शुभ माना जाता है. घी का दीपक घर का माहौल पवित्र बनाता है और मानसिक शांति देता है. अगर घी उपलब्ध न हो तो सरसों के तेल से भी दीपक जलाया जा सकता है.

दीपक जलाते समय ध्यान रखने वाली बातें -दीपक जलाते समय दिल और दिमाग को शांत और पॉजिटिव रखें. -हाथ साफ करके ही दीपक को छुएं. -दीपक को फूंक मारकर न बुझाएं, हाथ से ही बुझाना सही होता है.

गलत तरीके से दीपक जलाने के नुकसान अगर दीपक गलत समय, गलत दिशा या गंदे हाथों से जलाया जाए तो घर में तनाव, मानसिक अशांति और पैसों की कमी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. स्वच्छता और सही दिशा का ध्यान न रखने पर पॉजिटिव एनर्जी के बजाय निगेटिव एनर्जी घर में प्रवेश कर सकती है. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/astro-tips-evening-diya-mistakes-avoid-stress-poverty-sham-ko-diya-jalane-ke-sahi-niyam-photogallery-ws-e-10118681.html







