Home Astrology Durlabh Grah Sanyog 2025: 29 मार्च को ग्रहों का दुर्लभ संयोग, मीन...

Durlabh Grah Sanyog 2025: 29 मार्च को ग्रहों का दुर्लभ संयोग, मीन में एक साथ होंगे 6 ग्रह, ये 3 राशिवाले काटेंगे मौज!

0
7


Last Updated:

Durlabh Grah Sanyog 2025: 29 मार्च 2025 को मीन राशि में 6 बड़े ग्रहों बुध, सूर्य, चंद्रमा, शुक्र, शनि और राहु के आने से दुर्लभ संयोग बनने वाला है. इन 6 ग्रहों के आने से बनने वाला दुर्लभ संयोग 3 राशि के लोगों के…और पढ़ें

29 मार्च को दुर्लभ संयोग, मीन में होंगे 6 ग्रह, ये 3 राशिवाले काटेंगे मौज!

मीन राशि में 6 ग्रहों का दुर्लभ संयोग.

हाइलाइट्स

  • 29 मार्च 2025 को मीन राशि में 6 ग्रहों का दुर्लभ संयोग बनेगा.
  • मिथुन, कन्या और कुंभ राशि के लोगों के लिए यह शुभ हो सकता है.
  • व्यापार और करियर में मिथुन-कुंभ राशि वालों को लाभ मिलेगा.

इस साल 29 मार्च का दिन ग्रहों की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है. 29 मार्च 2025 को मीन राशि में 6 बड़े ग्रहों बुध, सूर्य, चंद्रमा, शुक्र, शनि और राहु के आने से दुर्लभ संयोग बनने वाला है. भौतिक सुख और सुविधाओं के कारक ग्रह शुक्र मीन राशि में मौजूद हैं, उस दिन मन के कारक चंद्रमा भी मीन राशि में होंगे. न्याय के देवता शनिदेव का राशि परिवर्तन होगा, वे कुंभ से निकलकर मीन राशि में 29 मार्च को आ जाएंगे. राहु भी मीन राशि में पहले से ही है. 27 फरवरी से बुध भी मीन में रहेंगे और ग्रहों के राजा सूर्य भी 14 मार्च से मीन राशि में आ जाएंगे. 29 मार्च को मीन राशि में इन 6 ग्रहों के आने से बनने वाला दुर्लभ संयोग 3 राशि के लोगों के लिए शुभ फलदायी हो सकता है.

उज्जैन के महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिषाचार्य डॉ. मृत्युञ्जय तिवारी का कहना है कि मीन राशि में इन 6 बड़े ग्रहों की उपस्थिति से कुछ नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है, लेकिन कुछ लोगों को इससे फायदा भी होने की उम्मीद है. आइए जानते हैं कि यह दिन किन लोगों के लिए शुभ फलदायी हो सकता है.

मिथुन: मीन में 6 ग्रहों का दुर्लभ संयोग मीन राशि के लोगों के लिए शुभ फलदायी होने की उम्मीद है. बिजनेस से जुड़े लोगों को मुनाफा होने की संभावना है. आपके काम में बढ़ोत्तरी हो सकती है, करियर में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. व्यापार में ज्यादा मुनाफा कमाने का योग बन रहा है.

नौकरीपेशा लोग करियर में मेहनत करेंगे और उसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकता है. उस दिन आपको कोई नई उपलब्धि मिल सकती है. आपके पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी का भी योग बनता दिख रहा है. काम के सि​लसिले में नए लोगों से मुलाकात होगी और आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. पारिवारिक जीवन सुखद होगा और स्वास्थय भी ठीक रहेगी.

कन्या: पार्टनरशिप का काम करने वाले कन्या जातकों के लिए ग्रहों का यह दुर्लभ संयोग फायदेमंद हो सकता है. काम में तरक्की करेंगे और अपने प्लान को लागू करके आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा. ग्रहों के शुभ प्रभाव से आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और अच्छा मुनाफा कमाने का मौका रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है. आपको कहीं से जॉब का प्रस्ताव भी आ सकता है.

जो लोग लव लाइफ में हैं, उनके लिए समय अनुकूल होगा. विवा​ह की बात चल सकती है. लव मैरिज के लिए समय अच्छा दिख रहा है. इस बीच आपके पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी. शादीशुदा लोगों के जीवन में रोमांस बढ़ेगा. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा.

कुंभ: मीन राशि में बनने वाला ग्रहों का दुर्लभ संयोग कुंभ राशि के लोगों को मालामाल कर सकता है. आपका कहीं पर फंसे हुए रुपए वापस मिल सकते हैं, अचानक धन लाभ होने से खुशी होगी. बिजनेस और ​नौकरीपेशा लोगों की आमदनी में बढ़ोत्तरी के संकेत मिल रहे हैं. धन लाभ होने से आपकी बचत पहले से अधिक होगी.

करियर के लिए यह समय अनुकूल होगा. काम में सफलता मिलेगी और आपके काम की तारीफ भी हो सकती है. बॉस आपसे खुश होंगे, जिसके फलस्वरुप वेतन वृद्धि का लाभ मिल सकता है. इच्छाओं की पूर्ति के लिए धन और समय दोनों की खर्च करना होगा.

homeastro

29 मार्च को दुर्लभ संयोग, मीन में होंगे 6 ग्रह, ये 3 राशिवाले काटेंगे मौज!


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/durlabh-grah-sanyog-2025-29-march-6-planet-sun-saturn-venus-mercury-moon-rahu-will-be-in-pisces-positive-effects-on-these-3-zodiac-people-9034059.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here