Home Astrology Falgun Month 2025 Vrat Tyohar: कल से शुरू हो रहा फाल्गुन माह,...

Falgun Month 2025 Vrat Tyohar: कल से शुरू हो रहा फाल्गुन माह, कब है महाशिवरात्रि, होलिका दहन, होली? देखें कैलेंडर

0
12


Last Updated:

Falgun Month 2025 Vrat Tyohar: फाल्गुन का शुभारंभ 13 फरवरी दिन गुरुवार से होने जा रहा है. फाल्गुन माह में होली, महाशिवरात्रि के अलावा संकष्टी चतुर्थी, विनायक चतुर्थी, एकादशी, प्रदोष, अमावस्या, पूर्णिमा, मासिक द…और पढ़ें

कल से शुरू हो रहा फाल्गुन, कब है महाशिवरात्रि, होलिका दहन, होली? देखें कैलेंडर

फाल्गुन माह के व्रत और त्योहार 2025.

हाइलाइट्स

  • फाल्गुन माह का शुभारंभ 13 फरवरी से होगा.
  • महाशिवरात्रि 26 फरवरी को मनाई जाएगी.
  • होलिका दहन 13 मार्च को होगी.

हिंदू कैलेंडर का अंतिम माह फाल्गुन का शुभारंभ 13 फरवरी दिन गुरुवार से होने जा रहा है. शोभन योग में फाल्गुन माह की शुरूआत हो रही है. फाल्गुन का महीना रंग और उत्सव का महीना है. इसमें भगवान शिव की पूजा का सबसे अच्छा दिन महाशिवरात्रि आता है, वहीं रंगों का त्योहार होली भी हर्षोल्लास से मनाई जाती है. उसके एक दिन पहले हालिका दहन करते हैं और होली से आठ दिन पूर्व होलाष्टक का प्रारंभ होता है, जिसमें सभी प्रकार के शुभ कार्यों को करने पर पाबंदी लग जाती है.

फाल्गुन माह में होली, महाशिवरात्रि के अलावा संकष्टी चतुर्थी, विनायक चतुर्थी, एकादशी, प्रदोष, अमावस्या, पूर्णिमा, मासिक दुर्गाष्टमी, फुलैरा दूज आदि जैसे व्रत और पर्व आते हैं. इनके अलावा फाल्गुन माह में इस साल का पहला चंद्र ग्रहण पूर्णिमा को लगने वाला है. फाल्गुन में ललिता जयंती, यशोदा जयंती, रामकृष्ण जयंती और चैतन्य महाप्रभु जयंती भी आने वाली है. तिरुपति के ज्योतिषाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव से जानते हैं कि फाल्गुन माह के ये व्रत और त्योहार कब और किस दिन हैं?

फाल्गुन माह के व्रत और त्योहार 2025
13 फरवरी, ​दिन: गुरुवार: फाल्गुन माह का शुभारंभ, प्रतिपदा तिथि, ललिता जयंती
16 फरवरी, रविवार: द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी
18 फरवरी, मंगलवार: यशोदा जयंती
20 फरवरी, गुरुवार: कालाष्टमी व्रत
24 फरवरी, सोमवार: विजया एकादशी

25 फरवरी, मंगलवार: भौम प्रदोष व्रत
26 फरवरी, बुधवार: फाल्गुन शिवरात्रि, महाशिवरात्रि, महाकुंभ का अंतिम स्नान
27 फरवरी, गुरुवार: फाल्गुन अमावस्या
28 फरवरी, शुक्रवार: फाल्गुन शुक्ल पक्ष प्रारंभ, प्रतिपदा ति​​थि
1 मार्च, शनिवार: फुलैरा दूज, रामकृष्ण जयंती

3 मार्च, सोमवार: फाल्गुन विनायक चतुर्थी
4 मार्च, मंगलवार: स्कन्द षष्ठी
5 मार्च, बुधवार: मासिक कार्तिगाई
6 मार्च, गुरुवार: रोहिणी व्रत
7 मार्च, शुक्रवार: मासिक दुर्गाष्टमी, होलाष्टक का प्रारंभ

10 मार्च, सोमवार: आमलकी एकादशी, नृसिंह द्वादशी
11 मार्च, मंगलवार: आमलकी एकादशी पारण, भौम प्रदोष व्रत
13 मार्च, गुरुवार: होलिका दहन, छोटी होली, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत
14 मार्च, शुक्रवार: होली, चैतन्य महाप्रभु जयंती, पहला चंद्र ग्रहण, फाल्गुन पूर्णिमा का स्नान और दान

homedharm

कल से शुरू हो रहा फाल्गुन, कब है महाशिवरात्रि, होलिका दहन, होली? देखें कैलेंडर


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/dharm/falgun-month-2025-vrat-tyohar-dates-mahashivratri-holika-dahan-holi-saal-ka-pahla-chandra-graham-kab-hai-check-festivals-list-9026497.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here