Friday, November 14, 2025
29 C
Surat

Ganesh Ji Ki Aarti : गणेशजी की आरती, जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा, माता जाकी पार्वती पिता महादेवा


Last Updated:

Ganesh Ji ki Aarti Lyrics in Hindi: हर रोज विघ्नहर्ता भगवान गणेशजी की पूजा अर्चना कर आरती करने से सभी कष्ट दूर होते हैं और जीवन में मंगल ही मंगल होता है. गणेशजी की आरती करने से करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती …और पढ़ें

गणेशजी की आरती, जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा, माता जाकी पार्वती पिता महादेवा

गणेशजी की आरती, जय गणेश जय गणेश

Jai Ganesh Jai Ganesh Jai Ganesh Deva Aarti | श्री गणेश जी आरती
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

एक दंत दयावंत, चार भुजा धारी।
माथे सिंदूर सोहे,मूसे की सवारी॥

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

पान चढ़े फल चढ़े, और चढ़े मेवा।
लड्डुअन का भोग लगे, संत करें सेवा॥

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया।
बांझन को पुत्र देत,निर्धन को माया॥

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

‘सूर’ श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा।
माता जाकी पार्वती,पिता महादेवा॥

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

दीनन की लाज रखो, शंभु सुतकारी।
कामना को पूर्ण करो, जाऊं बलिहारी॥

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

homeastro

गणेशजी की आरती, जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा, माता जाकी पार्वती पिता महादेवा


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/ganesh-ji-ki-aarti-jai-ganesh-jai-ganesh-jai-ganesh-deva-ganesh-ji-ki-aarti-lyrics-in-hindi-9076686.html

Hot this week

Egg vs Paneer protein। अंडा या पनीर,नाश्ते में कौन सा बेहतर प्रोटीन

Best Protein Breakfast: सभी जानते हैं कि नाश्ता...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img