Last Updated:
Hanuman Chalisa : हनुमान चालीसा श्री राम की कृपा पाने का सबसे आसान उपाय है. तुलसीदास जी द्वारा लिखित हनुमान चालीसा में 108 नाम और 418 शब्द हैं. इसका नित्य पाठ करने से व्यक्ति को सभी सांसारिक सुख मिलते हैं.
श्री राम की कृपा पाने का सबसे आसान उपाय
हाइलाइट्स
- हनुमान चालीसा में हनुमान जी के 108 नाम और 418 शब्द हैं.
- हनुमान चालीसा का नित्य पाठ सभी सांसारिक सुख देता है.
- हनुमान जी की साधना में ब्रह्मचर्य का पालन आवश्यक है.
Hanuman Chalisa : हनुमान चालीसा सनातन धर्म प्रेमियों की लिए श्री राम की कृपा पाने का एकमात्र सबसे आसान उपाय है. बिना राम की कृपा के जीवन में कभी भी आपकी कोई भी कार्य पूरे नहीं होंगे. रामचरितमानस में भी लिखा है – बिनु सत्संग विवेक न होई, राम कृपा बिनु सुलभ न सोई. श्री राम की कृपा से ही असंभव से भी असंभव कार्य संभव हो जाते हैं. श्री राम को पानी का एकमात्र रास्ता हनुमान है. लोग हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं लेकिन उन्हें हनुमान चालीसा के संकलन में हनुमान जी, राम जी के नाम और इसके कितने अक्षर हैं आज के विषय में कोई जानकारी नहीं होती है. आज हम आपको हनुमान चालीसा के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं.
महाकवि तुलसीदास जी द्वारा लिखित हनुमान चालीसा में हनुमान जी के 108 नाम का उल्लेख मिलता है. इनमे से 12 नाम प्रमुख बताए जाते हैं. हनुमान चालीसा में कुल 418 शब्दों का प्रयोग किया गया है. हनुमान चालीसा में कुल 1041 अक्षर हैं. हनुमान चालीसा का पाठ करते समय 10 बार प्रभु श्री राम के नाम का वर्णन मिलता है.
हनुमान चालीसा का फल : जो व्यक्ति प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं वह जाने अनजाने में हनुमान जी के 108 नाम का जाप करते हैं. ऐसा करने से उन्हें एक माला हनुमान जी के जाप करने का फल मिलता है. यदि आप नौ बार हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं तो एक माला श्री राम के नाम था जप करने का भी लाभ मिलता है.
हनुमान जी के नाम का सुमिरन या जाप करने से लाभ : हनुमान जी के नाम का जाप करने से व्यक्ति के जीवन में अकाल मृत्यु एक्सीडेंट और रोग आदि की कमी होती है और उसे सभी सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है. यदि कोई व्यक्ति हनुमान चालीसा का नित्य पाठ करता है तो दसों दिशाओं से और आकाश पाताल से हनुमान जी उसे व्यक्ति की रक्षा करते हैं. कलयुग में हनुमान जी की उपासना तुरंत फलदाई होती है और समस्त प्रकार के संकटों का नाश करने वाली होती है.
हनुमान जी की साधना में सावधानियां : यदि आप हनुमान जी की साधना करते हैं तो आपको सर्वप्रथम ब्रह्मचर्य का पालन करना होगा. जिन दिनों में साधना होगी उन दिनों में पूर्ण रूप से पराई स्त्री को छूना भी साधना को खराब कर सकता है. इसलिए साधना के दौरान महिलाओं से दूरी बनाकर रखें.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/astro/astro-tips-hanuman-chalisa-recitation-rules-simple-way-to-get-lord-rams-blessings-9176597.html







