Wednesday, March 11, 2026
24 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Hanuman Jayanti 2025: हनुमान जयंती पर राशि अनुसार करें बजरंगबली की पूजा, भूत-प्रेत से मिलेगी मुक्ति और बढ़ेगी धन दौलत


Last Updated:

Hanuman Janmotsav 2025 Date: 12 अप्रैल दिन शनिवार को हनुमान जयंती का पर्व मनाया जा रहा है. हर वर्ष यह पर्व चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. हनुमानजी को भगवान शिव का 11वां रूद्र अवतार म…और पढ़ें

हनुमान जयंती पर राशि अनुसार करें बजरंगबली की पूजा, भूत-प्रेत से मिलेगी मुक्ति

हनुमान जयंती पर राशि अनुसार करें बजरंगबली की पूजा

हाइलाइट्स

  • हनुमान जयंती 12 अप्रैल 2025 को मनाई जाएगी.
  • राशि अनुसार हनुमानजी की पूजा से ग्रह दोष दूर होते हैं.
  • हनुमानजी की पूजा से भूत-प्रेत और नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति मिलती है.

चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाता है और इस बार यह शुभ तिथि 12 अप्रैल दिन शनिवार को है। हनुमानजी को भगवान शिव का 11वां रूद्र अवतार माना गया है. हनुमान जयंती के दिन विधि विधान के साथ हनुमानजी की पूजा अर्चना करने से सभी रोग व कष्ट दूर होते हैं और भूत-प्रेत व नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति मिलती है. ज्योतिष शास्त्र में हनुमान जयंती का महत्व बताते हुए राशि अनुसार पूजा करने की सलाह दी है. ऐसा करने से कुंडली में ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है और हर कष्ट से मुक्ति भी मिलती है. आइए जानते हैं हनुमान जयंती पर राशि अनुसार किस तरह पूजा करें…

मेष और वृश्चिक राशि
मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल देव हैं इसलिए इन राशि के लोग हनुमान जयंती पर एकमुखी हनुमंत कवच या हनुमान अष्टक का पाठ करें और बूंदी का भोग लगाकर गरीब बच्चों में बांट दें. ऐसा करने से हर कष्ट दूर होगा और कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत होगी.

वृषभ और तुला राशि
वृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्र देव हैं इसलिए इन राशि के लोग हनुमान जयंती पर सुंदरकांड या बालकांड का पाठ करें और मोठी रोटी या खीर का भोग लगाकर बंदरों को खिला दें. ऐसा करने से सुभ सौभाग्य में वृद्धि होगी और कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होगी.

मिथुन और कन्या राशि
मिथुन और कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं इसलिए इन राशि के लोग हनुमान जयंती पर लंका कांड और अरण्य कांड का पाठ करें और हनुमानजी पर पान अर्पित करें और सुबह शाम हनुमान मंदिर में जाकर 5 घी के दीपक जलाएं. ऐसा करने से नौकरी व कारोबार में उन्नति होती है और कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति मजबूत होगी.

कर्क राशि
कर्क राशि के स्वामी चंद्र देव हैं इसलिए इस राशि के लोग हनुमान जयंती पर हनुमान चालीसा और हनुमंत कवच का पाठ करें. साथ ही हनुमानजी को पीले फूल अर्पित करें और फिर उन फूलों को नदी में प्रवाहित कर दें. ऐसा करने से मानसिक शांति मिलेगी और कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होगी.

सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं इसलिए इस राशि के लोग हनुमान जयंती पर बालकांड का पाठ करें और हनुमानजी को गुड़ की रोटी का भोग लगाकर गरीब व जरूरतमंद को खिला दें. ऐसा करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होगी और यश व मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी.

धनु और मीन राशि
धनु और मीन राशि के स्वामी गुरु ग्रह यानी बृहस्पति हैं इसलिए इस राशि के लोग हनुमान जयंती पर हनुमंत बाहुक और अयोध्या कांड का पाठ करें. साथ ही हनुमानजी को बूंदी का भोग लगाएं और मंदिर लाल रंग की ध्वजा अर्पित करें. ऐसा करने से भाग्य का उदय होगा और कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होगी.

मकर और कुंभ राशि
मकर और कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव हैं इसलिए इस राशि के लोग हनुमान जयंती पर रामचरीतमानस के उत्तरा कांड या किष्किंधा कांड का पाठ करें. साथ ही हनुमानजी को मसूर दाल अर्पित करें और फिर उस दाल को मछलियों को खिला दें. ऐसा करने से शनि दोष से मुक्ति मिलेगी और कुंडली में शनि की स्थिति भी मजबूत होगी.

homeastro

हनुमान जयंती पर राशि अनुसार करें बजरंगबली की पूजा, भूत-प्रेत से मिलेगी मुक्ति


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/hanuman-jayanti-2025-puja-according-to-zodiac-sign-hanuman-puja-rashi-ke-anusar-9163960.html

Hot this week

घर पर बनाएं लहसुन का अचार: आसान रेसिपी और लंबे समय तक सुरक्षित रखने का तरीका

होमफोटोलाइफ़फूडलहसुन का चटपटा अचार बनाने की आसान रेसिपी,...

दिल्लीवासियों की आंखों की सेहत पर एम्स की चौंकाने वाली स्टडी.

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेज के आरपी...

Topics

घर पर बनाएं लहसुन का अचार: आसान रेसिपी और लंबे समय तक सुरक्षित रखने का तरीका

होमफोटोलाइफ़फूडलहसुन का चटपटा अचार बनाने की आसान रेसिपी,...

दिल्लीवासियों की आंखों की सेहत पर एम्स की चौंकाने वाली स्टडी.

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेज के आरपी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img