Last Updated:
Hindu Nav Varsh 2026: हिंदू नववर्ष 2026 नई शुरुआत और सकारात्मक बदलाव का अवसर है. इस दिन वंदनवार लगाना, पूजा-पाठ, हवन, पीपल की पूजा और दान करने से घर में सुख-शांति, धन लाभ और मानसिक संतुलन बना रहता है.
Hindu Nav Varsh 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से नए साल की शुरुआत होती है, जिसे हिंदू नववर्ष कहा जाता है. यह दिन सिर्फ कैलेंडर बदलने का संकेत नहीं देता, बल्कि जीवन में नई शुरुआत, नई सोच और नई ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. वर्ष 2026 में हिंदू नववर्ष 19 मार्च को मनाया जाएगा. मान्यता है कि इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी, इसलिए यह दिन बहुत शुभ माना जाता है. नववर्ष का पहला दिन अगर सही तरीके से और सकारात्मक भाव के साथ बिताया जाए, तो पूरे साल उसका असर देखने को मिलता है. लोग इस दिन पूजा-पाठ, दान-पुण्य और खास उपाय करते हैं, ताकि घर में सुख, शांति और धन बना रहे. खासकर जो लोग पैसों की परेशानी, काम में रुकावट या मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं, उनके लिए यह दिन बहुत खास हो सकता है. इस आर्टिकल में भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा बता रहे हैं आपको हिंदू नववर्ष 2026 के दिन किए जाने वाले कुछ सरल और प्रभावी उपायों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव महसूस कर सकते हैं.
1. घर के मुख्य द्वार पर वंदनवार लगाएं
हिंदू परंपरा में घर के मुख्य द्वार को बहुत अहम माना गया है. नववर्ष के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और घर के दरवाजे पर आम या अशोक के पत्तों का वंदनवार लगाएं. ऐसा माना जाता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है और घर में सुख-समृद्धि आती है. साथ ही देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है.
2. महालक्ष्मी या श्री यंत्र की पूजा करें
अगर आप धन लाभ और आर्थिक मजबूती चाहते हैं, तो नववर्ष के दिन महालक्ष्मी यंत्र या श्री यंत्र की पूजा करना बहुत अच्छा माना जाता है. पूजा स्थल को साफ करें, दीपक जलाएं और कमल का फूल अर्पित करें. यह उपाय धन से जुड़ी परेशानियों को कम करने में मदद करता है और रुके हुए काम बनने लगते हैं.
3. नववर्ष के दिन हवन कराएं
हवन को घर की शुद्धि और सकारात्मक माहौल के लिए बहुत प्रभावी माना जाता है. हिंदू नववर्ष के दिन घर में हवन कराने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और शांति का माहौल बनता है. माना जाता है कि इससे ग्रहों का प्रभाव भी बेहतर होता है और वास्तु से जुड़ी परेशानियां कम होती हैं.

4. पीपल के पेड़ की पूजा करें
नववर्ष के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करना भी शुभ माना जाता है. सुबह के समय पीपल पर जल चढ़ाएं और दीपक जलाएं. ऐसा कहा जाता है कि इससे मन की इच्छाएं पूरी होती हैं और जीवन में स्थिरता आती है. यह उपाय मानसिक शांति के लिए भी लाभकारी है.

5. जरूरतमंद लोगों को दान करें
नववर्ष के दिन दान का खास महत्व होता है. अपनी क्षमता के अनुसार गरीब या जरूरतमंद लोगों को भोजन, कपड़े या धन का दान करें. इससे मन को सुकून मिलता है और जीवन में सकारात्मकता बढ़ती है.
About the Author

मीडिया की दुनिया में मेरा सफर एक रेडियो जॉकी के रूप में शुरू हुआ था, जहां शब्दों की ताकत से श्रोताओं के दिलों तक पहुंच बनाना मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि रही. माइक के पीछे की यह जादुई दुनिया ही थी जिसने मुझे इलेक्ट्र…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/astro-tips-hindu-nav-varsh-2026-remedies-for-happiness-money-and-prosperity-ws-e-10094776.html
















