Home Astrology How will be the day of January 14 for Capricorn people, today’s...

How will be the day of January 14 for Capricorn people, today’s complete horoscope for Capricorn people..

0
5



Last Updated:

Makar Rashifal: ज्योतिषी कविता जांगिड़ का कहना है कि मकर संक्रांति वाले दिन मकर राशि के चंद्रमा कर्क राशि में विराजमान रहेंगे. इसलिए 14 जनवरी का दिन मकर राशि वालों के लिए बेहद खास रहने वाला है. आज के दिन आपके लंबे समय से अटके…और पढ़ें

मकर राशि के जातकों के लिए मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी का दिन बेहद खास रहने वाला है. इस दिन आपके सभी अधूरे काम, जों पहले से अटके हुए थे आज मकर संक्रांति के शुभ संयोग में पूरे होने वाले है. विशेषकर मकर राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है. आज आपको नौकरी में तरक्की मिलने के पूरे संकेत दिखाई दे रहे हैं. एक तरह से आज का दिन मकर राशि के हर वर्ग के लिए अच्छा रहने वाला हैं. इस किया गया तिल का दान आपके लिए आने वाले समय में विशेष रूप से फलदाई साबित होगा.

कोटा की मशहूर ज्योतिषी कविता जांगिड़ का कहना है कि मकर संक्रांति वाले दिन मकर राशि के चंद्रमा कर्क राशि में विराजमान रहेंगे. इसलिए 14 जनवरी का दिन मकर राशि वालों के लिए बेहद खास रहने वाला है. आज के दिन आपके लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होने वाले हैं. आपके जों कार्य अब तक कल्पना शक्ति में थे आज वह सभी कार्य पूरे होने वाले हैं.

इन लोगों के लिए खास रहेगा ये दिन
ज्योतिषी के अनुसार 14 जनवरी का दिन मकर राशि की नौकरी पेशा लोगों के लिए खास रहने वाला है. आज आपको नौकरी में तरक्की मिल सकती है. इसके अलावा आपके कार्य स्थल पर काफी समय से जों तनाव की स्थिति बन रही थी, ऐसी तनाव की स्थितियों से भी आज के दिन आपको राहत मिलने वाली हैं. मकर राशि के व्यापारी वर्ग के लिए भी यह दिन अच्छा रहेगा. इस दिन आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ की प्राप्ति होने वाली है. वहीं मकर राशि के दांपत्य जीवन वालों के लिए भी यह दिन खास रहेगा. ज्योतिषी के अनुसार मकर राशि के स्टूडेंट वर्ग के लिए भी कठिन से कठिन परीक्षा को भी उत्तीर्ण करने के लिए यह दिन अच्छा है. मकर राशि के स्टूडेंट आज के दिन नई कार्यक्रम की शुरुआत भी कर सकते हैं. इसके अलावा आज के दिन संतान का कई दिनों से बिगड़ा हुआ स्वास्थ्य भी उत्तम रहने वाला है.

 दान पुण्य करना आज रहेगा फलदाई
ज्योतिषी कविता जांगिड़ के अनुसार मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन दान पुण्य करना बेहद फलदाई साबित होगा. आज के दिन आप यथाशक्ति से भी ज्यादा दान करें. विशेष रूप से आज तिली के लड्डुओं का दान आपके लिए सबसे अच्छा रहेगा.

homeastro

Makar Rashifal: मकर संक्रांति का दिन रहेगा खास, अटके कार्य होंगे पूरे


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/daily-horoscope-daily-horoscope-aaj-ka-makar-rashifal-horoscope-today-love-career-business-astrological-predication-8-local18-8958549.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here