
मकर राशि के जातकों के लिए 9 जनवरी का दिन ज्यादा अच्छा नहीं है. इस दिन मकर राशि वालों के लिए आर्थिक नुकसान होने के भी संकेत है. मकर राशि के ज्यादातर लोगों के लिए यह दिन अच्छा नहीं रहने वाला है.
इस दिन खास तौर से आपको विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. 9 जनवरी के दिन मकर राशि के चंद्रमा मेष राशि में रहने वाले हैं. चंद्रमा की यह स्थिति आपको आर्थिक तंगी भी महसूस करा सकती है. इस राशि वालों का इस दिन स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है.
अचानक हो सकती है आर्थिक नुकसान की प्राप्ति
कोटा की मशहूर ज्योतिषी कविता जांगिड़ का कहना है कि 9 जनवरी के दिन मकर राशि के चंद्रमा मेष राशि में विराजमान रहेंगे. चंद्रमा की इस स्थिति से मकर राशि वालों के लिए यह दिन आर्थिक स्थिति से खराब रहेगा. खासतौर से इस राशि के व्यापारी वर्ग को इस दिन सोच समझकर ही पैसा निवेश करना चाहिए. वरना इस दिन अचानक बड़े नुकसान होने के भी संकेत है.
लवर्स के लिए खास है यें दिन
ज्योतिषी कविता जांगिड़ के मुताबिक लवर्स के लिए यह दिन खास रह सकता है. मकर राशि के नवयुवकों के आज के दिन नए प्रेम संबंध के योग स्थापित हो सकते हैं. इसी के साथ आज के दिन आपके पुराने मित्रों से मुलाकात के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं.
वात सम्बन्धी रोग होंगे आज खड़े
मकर राशि के जातकों को आज हेल्थ को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. आज के दिन इस राशि वालों के शरीर में अचानक वात संबंधी रोग उत्पन्न हों सकते है. इस दिन मकर राशि वालों को माइग्रेन और घुटनों में दर्द का सामना भी करना पड़ सकता है.
जरूर करें यह उपाय
ज्योतिषी कविता जांगिड़ का कहना है कि इस दिन मकर राशि के जातक गणेश जी की उपासना करके अपने दिन की शुरुआत कर सकते है. इस राशि वालों के लिए आज पीला रंग शुभ है. ज्योतिषी का कहना है कि इस दिन मकर राशि वालों के लिए गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करना फलदाई सिद्ध होगा.
FIRST PUBLISHED : January 9, 2025, 08:09 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/astro/daily-horoscope-daily-horoscope-aaj-ka-makar-rashifal-horoscope-today-love-career-business-astrological-predication-3-local18-8948198.html

















