Home Astrology How will the day of 23rd January be for Capricorn people, Capricorn...

How will the day of 23rd January be for Capricorn people, Capricorn today’s horoscope

0
4


Agency:Bharat.one Rajasthan

Last Updated:

Makar Rashifal: ज्योतिषी कविता जांगिड़ का कहना है कि 23 जनवरी, गुरुवार के दिन मकर राशि के चंद्रमा तुला राशि में विराजमान रहने वाले हैं. विशाखा नक्षत्र और नवमी तिथि का यह दिन मकर राशि के नौकरीपेशा और कामकाजी लोग…और पढ़ें

X

मकर

मकर राशि 

मकर राशि के जातकों के लिए 23 जनवरी का दिन बेहद खास है. इस राशि वालों को आज के दिन नौकरी में प्रमोशन और ट्रांसफर होने के संकेत है. हालांकि मकर राशि के दांपत्य जीवन में रहने वाले लोगों के लिए आज के दिन थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. किसी पुरानी वाद – विवाद को लेकर दांपत्य जीवन वालों के आज तनाव और विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है. मकर राशि वालों को विशेषतौर से आज के दिन संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है.

आज के दिन मकर राशि के व्यापारी वर्ग को भी सावधान रहने की जरूरत है. आज के दिन व्यापारी वर्ग को व्यापार में निवेश से बचना होगा. ज्योतिषी के अनुसार इस दिन व्यापारी वर्ग को किसी को उधार पैसे देने से भी बचाना है.

नौकरीपेशा के लिए रहेगा अच्छा
ज्योतिषी कविता जांगिड़ का कहना है कि 23 जनवरी, गुरुवार के दिन मकर राशि के चंद्रमा तुला राशि में विराजमान रहने वाले हैं. विशाखा नक्षत्र और नवमी तिथि का यह दिन मकर राशि के नौकरीपेशा और कामकाजी लोगों के लिए बेहद अच्छा रहेगा. इस दिन मकर राशि के ऐसे जातकों को कार्यस्थल पर पदोन्नति और नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे.

 दांपत्य जीवन वालों के लिए खराब है आज का दिन
ज्योतिषी के अनुसार 23 जनवरी का दिन मकर राशि के दांपत्य जीवन वाले लोगों के लिए थोड़ा भारी रह सकता है. इस दिन किसी पुराने वाद -विवाद को लेकर पति – पत्नियों के बीच तनाव और विवाद जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं.

संतान से होगी सुख समाचार की प्राप्ति
मकर राशि के जातकों को आज के दिन संतान की तरफ से सुख समाचार की भी प्राप्ति भी होंगी. कई दिनों से संतान का बिगड़ा हुआ स्वास्थ्य भी आज उत्तम रहने वाला है. इसके अलावा घर के बड़े बुजुर्गों का कई दिनों से बिगड़ा हुआ स्वास्थ्य भी आज ठीक होने वाला है. ज्योतिषी के अनुसार, आज के दिन बस मकर राशि के व्यापारी वर्ग को व्यापार में निवेश और किसी को उधार पैसे देने से बचना हैं.

homeastro

नौकरीपेशा लोगों का होगा प्रमोशन, पति-पत्नी के बीच आ सकती है विवाद की नौबत


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/daily-horoscope-daily-horoscope-aaj-ka-makar-rashifal-today-love-career-business-astrological-prediction-local18-8979494.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here