Home Astrology How will the day of January 13 be for Capricorn, know everything

How will the day of January 13 be for Capricorn, know everything

0
6



Last Updated:

Makar Rashifal:  मकर राशि के जातकों को आज के दिन पैसों के लेनदेन के मामलों में सतर्कता बरतने की विशेष जरूरत है. इस दिन हो सके तो किसी को उधार पैसे ना दे. ज्योतिषी के अनुसार आज के दिन अगर आप किसी के लिए पैसे…और पढ़ें

मकर राशि के जातकों के लिए 13 जनवरी सोमवार का दिन बेहद खूबसूरत रहने वाला है. आज का दिन इस राशि के जातकों हर कार्य के लिए सकारात्मक रहने वाला है. खासकर इस दिन मकर राशि के जातकों को अकस्मात धन की भी प्राप्ति हो सकती है. आज के दिन इस राशि वालों को अकस्मात यात्रा पर भी जाना पड़ सकता हैं. यात्रा में सफर के दौरान इस राशि के लोगों के लिए सावधानी बरतने की भी खास जरूरत हैं.

ज्योतिषी कविता जांगिड़ के मुताबिक 13 जनवरी के यानी आज सोमवार व पूर्णिमा तिथि के दिन के मकर राशि के चंद्रमा मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे. ज्योतिषी के अनुसार इस दिन मकर राशि के जातकों को अकस्मात धन की प्राप्ति और अकस्मात यात्रा तय भी करनी पड़ सकती है. आज की सभी यात्राओं में आपको सावधानी बरतने का भी खास ख्याल रखना है.

बेरोजगार युवाओं को मिलेगा रोजगार
मकर राशि के जातकों को आज के दिन पैसों के लेनदेन के मामलों में सतर्कता बरतने की विशेष जरूरत है. इस दिन हो सके तो किसी को उधार पैसे ना दे. ज्योतिषी के अनुसार आज के दिन अगर आप किसी के लिए पैसे उधार देते हैं. इस राशि के वापस मिलने के योग बहुत कम है. स्टूडेंट के लिए आज का दिन एग्जाम के लिए शुभ रहने वाला है. वहीं मकर राशि के व्यापारी वर्ग के लिए भी दिन खास है. ज्योतिषी के अनुसार मकर राशि के व्यापारी वर्ग के लिए आज के दिन व्यापार में अचानक लाभ और कारोबार विस्तार के तगड़े योग हैं. इस राशि के बेरोजगार युवाओं और नवयुवकों के लिए आज के दिन रोजगार के भी नए – नए मौके मिलने वाले हैं.

 दांपत्य जीवन में आएगी खुशहाली
ज्योतिषी कविता जांगिड़ का कहना है कि इस राशि वालों के दांपत्य जीवन में भी आज खुशहाली आने वाली है. पति-पत्नी के बीच जो कई दिनों से मनमोटाव का जों योग है वह आज समाप्त होने वाला है. इसके अलावा नव दंपति के बीच भी आज प्रेम के संबंध पहले से मधुर बनने वाले है. इस राशि वालों के बच्चों का स्वास्थ्य भी आज पहले से ठीक रहने वाला है. वहीं, लवर्स के लिए भी यह दिन यादगार रह सकता है. क्योंकि इस दिन नए प्रेम प्रसंग के योग बनते नजर आ रहे हैं.

जरूर करें यह उपाय
ज्योतिषी का कहना है कि 13 जनवरी के दिन पूर्णिमा की तिथि है. इस दिन मकर राशि वालों के लिए शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करना बेहद लाभकारी रहेगा. संभव हों तो इस दिन पूर्णिमा का व्रत भी करें. और रात्रि के समय चंद्रमा को चांदी की लोटे से अर्घ दें.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/daily-horoscope-daily-horoscope-aaj-ka-makar-rashifal-horoscope-today-love-career-business-astrological-predication-7-local18-8956131.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here