Home Astrology Jupiter transit 2025 transit in mithun and kark rashi these zodiac signs...

Jupiter transit 2025 transit in mithun and kark rashi these zodiac signs will be blessed progress and monetary benefits

0
9


Last Updated:

Jupiter Transit 2025: इस साल देवगुरु बृहस्पति दो बार राशि बदलेंगे,जिससे अधिकांश राशियों पर साकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है. धर्म विशेषज्ञ चंद्रप्रकाश ढांढण के अनुसार बृहस्पति का पहला गोचर 14 मई को मिथन राशि और दूसरा गोचर 19 अक्टूबर को कर्क राशि में होगा….और पढ़ें

X

बृहस्पति

बृहस्पति के गोचर से अन्य राशियों पर भी प्रभाव पड़ेगा 

जयपुर. इस साल देवगुरु बृहस्पति दो बार राशि बदलेंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिस राशि के जातक में बृहस्पति प्रवेश करते हैं, उनकी अच्छी स्थिति आती है और व्यापार में भी उन्हें अच्छा लाभ प्राप्त होता है. धर्म विशेषज्ञ चंद्रप्रकाश ढांढण ने बताया कि देवगुरु बृहस्पति के सभी राशियों पर सकारात्मक प्रभाव डालेंगे. उन्होंने बताया कि बृहस्पति का पहला गोचर 14 मई को मिथुन राशि में होगा, जो बुद्ध की राशि है.

मिथुन राशि में बृहस्पति का गोचर सामाजिक संपर्क और बौद्धिक गतिविधियों को बढ़ाता है. लेकिन, ध्यान केंद्रित रखना स्वयं पर यह भी बहुत आवश्यक है. गुरु ग्रह शनिदेव के बाद दूसरे ऐसे ग्रह हैं, जो सबसे धीमी चाल से चलते हैं. इसके अलावा दूसरा गोचर 19 अक्टूबर को कर्क राशि में होगा. यहां अपनी उच्च अवस्था में होंगे. ऐसे में कुछ राशि वालों को इसका विशेष लाभ मिलेगा.

राशि बदलने से राशियों पर कैसा असर रहेगा

मेष राशि: धर्म विशेषज्ञ चंद्रप्रकाश ढांढण ने बताया कि मेष के लिए बृहस्पति का राशि परिवर्तन बहुत ही फलदायी साबित होगा. जो काम नहीं हो पा रहे थे, उसमें अब सफलता मिलेगी. नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए गुरु का राशि परिवर्तन अच्छा रहेगा.

वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए बृहस्पति का राशि परिवर्तन अनुकूल रहेगा. आर्थिक स्थितियां पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी और जीवन में सकारात्मक बदलाव भी आएंगे.

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों को देवगुरु बृहस्पति  शुभ फल देने के लिए बाध्य होंगे. शत्रुओं की हार होगी. सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी.

कर्क राशि: इस राशि वाले जातकों के लिए बृहस्पति राशि परिवर्तन से मिलाजुला असर रहेगा. अधिक कमाई के लिए अधिक मेहनत करनी होगी.

सिंह राशि: इस राशि के लिए देवगुरु बृहस्पति का गोचर अच्छा रहेगा. इस राशि वाले जातकों को अच्छी सफलता मिलेगी, कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान में इजाफा देखने को मिलेगा. मकान और वाहन का सुख मिलेगा.

कन्या राशि: बृहस्पति ग्रह के गोचर से कन्या राशि वाले जातकों को कामकाज में लाभ और उन्नति के अवसरों में वृद्धि होगा. इसके अलावा आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा.

तुला राशि: बृहस्पति ग्रह के गोचर से तुला राशि वाले जातकों को भी लाभ मिलेगा. इसके प्रभाव से धन संबंधी मामलों में आ रही रुकावटें दूर होंगी. लाभ में वृद्धि होगी और भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा.

वृश्चिक राशि: बृहस्पति ग्रह के राशि परिवर्तन आपके जीवन में मिलाजुला असर प्रदान करने में सहायक साबित होगा. आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा.

धनु राशि: देवगुरु ग्रह इस राशि वाले जातकों के जीवन में शुभ फल देंगे. लाभ के अवसरों में वृद्धि करवाने में कामयाब होंगे. बिजनेस में आपको कामयाबी मिल सकती है और कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है.

मकर राशि: इस राशि के जातक को सुखद पल और आनंद की प्राप्ति होगी. कार्यस्थल पर लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी और निवेश संबंधी मौके हाथ लगेंगे.

कुंभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति का गोचर लाभकारी साबित होगा. धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी. अपनी योजना पर काम को जारी रखने का प्रयास करना होगा.

मीन राशि:  बृहस्पति ग्रह के मिथुन राशि में प्रवेश कुछ मामलों में अच्छा नहीं कहा जा सकता है. मीन राशि वाले जातकों को किसी काम में जल्दबाजी नहीं दिखानी चाहिए, इससे नुकसान हो सकता है.

homeastro

इस साल दो बार राशि परिवर्तन करेंगे गुरू बृहस्पति, इन राशियों पर बसरेगी कृपा

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/astro-tips-jupiter-transit-2025-transit-in-mithun-and-kark-rashi-these-zodiac-signs-will-be-blessed-progress-and-monetary-benefits-local18-8969192.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here