
Last Updated:
Kanya Rashifal Today: देवघर के आचार्य ने बताया कि आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए शुभ है. आज धन निवेश का बढ़िया योग बन रहा है, भविष्य के लिए रुपये इन्वेस्ट कर सकते हैं. साथ ही करियर को लेकर भी कोई खुशखबरी मिल…और पढ़ें
देवघर: 11 जनवरी 2025, आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी उपरांत त्रयोदशी तिथि है. साथ ही रोहिणी और मार्गशीर्ष नक्षत्र है. आज ब्रह्म योग के साथ शुक्ल योग का भी निर्माण होने जा रहा है. आज चंद्रमा वृषभ राशि के उपरांत मिथुन राशि मे संचरण करेंगे. इस हिसाब से आज का दिन कन्या राशि के जातकों के ऊपर क्या प्रभाव डालेगा, जानते हैं देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल से…
करियर
करियर के दृष्टिकोण से आज का दिन बेहद खास रहने वाला है. सामाजिक रिश्ते और भी मजबूत होंगे. आपके कार्य के चलते समाज में मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी. हर कार्य आत्मविश्वास के साथ करें, सभी में सफलता प्राप्त होगी. कोई अटका कार्य भी पूर्ण होने वाला है. आज शाम तक किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है.
आर्थिक
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है. आर्थिक लाभ का योग है. व्यापार में अगर धन निवेश करते हैं तो शुभ रहने वाला है. अटके धन की प्राप्ति होने वाली है. अगर आप शेयर बाजार मे धन निवेश करते हैं तो आर्थिक लाभ का योग है.
घर-परिवार
परिवार के दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहने वाला है. परिवार मे हंसी-खुशी का माहौल रहने वाला है. माता-पिता की सेवा में दिन भर लगे रहेंगे. संतान की तरक्की देखकर काफी खुशी मिल सकती है.
लव लाइफ
कन्या राशि वालों की लव लाइफ आज बढ़िया रहने वाली है. प्रेम संबंध मजबूत होंगे. वहीं, पति-पत्नी के बीच रिश्तों में जो विवाद था, वह समाप्त हो सकता है. दोनों कहीं बाहर डिनर पर जा सकते हैं. जीवन में रोमांस बढ़ने वाला है.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहने वाला है. खान-पान पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है. संतुलित आहार और नियमित व्यायाम करते रहें. हालांकि, ठंड में सतर्क रहने की आवश्यकता है.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/astro/daily-horoscope-aaj-ka-kanya-rashifal-virgo-horoscope-today-love-career-business-astrological-predication-investing-money-good-local18-8952568.html

















