
देवघर: 06 जनवरी 2025, पौष माह के शुक्ल पक्ष की आज सप्तमी तिथि है. आज रेवती के साथ उत्तराभाद्रपद नक्षत्र भी रहेगा. आज परिधि और शिवयोग का निर्माण हो रहा है. साथ ही आज चंद्रमा मीन राशि में संचरण करेंगे. इस ग्रह स्थिति में कन्या राशि वालों के लिए दिन कैसा रहेगा? देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल से जानते हैं…
आर्थिक
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है. व्यापार में आर्थिक लाभ का तो योग बन रहा है, लेकिन आज अनजान व्यक्ति से लेनदेन से बचें, अन्यथा धन हानि हो सकती है. अपने खर्चों पर ध्यान देने की जरूरत है. सिर्फ जरूरी खरीदारी को प्राथमिकता दें.
करियर
करियर के दृष्टिकोण से आज का दिन खास है. करियर के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है, वह यात्रा आपके लिए काफी फायदेमंद रहने वाली है. चुनौतीयों को स्वीकार कर आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे तो सफलता हासिल होगी. छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा.
घर-परिवार
परिवारिक दृष्टिकोण से आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है. परिवार मे हंसी-खुशी का माहौल रहने वाला है. संतान पक्ष से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है. परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं. इसके अलावा किसी पारिवारिक सदस्य से कोई खुशखबरी भी मिल सकती है.
लव लाइफ
लव लाइफ आज शुभ रहने वाली है. सिंगल व्यक्ति वाले किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपको अपनी ओर आकर्षित कर सकता है. आपकी लव लाइफ काफी सुखद रहने वाली है. वहीं, पति-पत्नी के बीच रिश्ते और भी मजबूत होने वाले हैं.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए नकारात्मक रहने वाला है. सेहत बिगड़ सकती है. अस्पताल के चक्कर काटने पड़ सकते हैं. तैलीय भोजन से दूरी बनाएं, अन्यथा पेट दर्द से परेशान रह सकते हैं. माता-पिता की भी सेहत बिगड़ सकती है. ठंड में सतर्क रहने की जरूरत है.
FIRST PUBLISHED : January 6, 2025, 06:17 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/astro/daily-horoscope-aaj-ka-kanya-rashifal-virgo-horoscope-today-love-career-business-astrological-predication-careful-in-transactions-local18-8941122.html

















