Home Astrology Lakshmi Ji at home। घर में लक्ष्मी जी के वास के लिए...

Lakshmi Ji at home। घर में लक्ष्मी जी के वास के लिए वास्तु टिप्स

0
1


Last Updated:

Vastu Tips For Home: घर में लक्ष्मी जी का स्वागत सही दिशा, साफ-सफाई और सही रंगों के इस्तेमाल से संभव है. उत्तर और पूर्व दिशा में हरी टेप, दक्षिण में लाल और दक्षिण-पश्चिम में पीली टेप लगाना शुभ रहता है. यह छोटे बदलाव घर में खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखते हैं.

घर में लक्ष्मी जी का वास चाहते हैं? जानिए वास्तु के अनुसार सही एंट्री पॉइंटवास्तु के अनुसार रंग और दिशा

Vastu Tips For Home: हम सभी चाहते हैं कि हमारे घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे. घर की साफ-सफाई, सजावट और ऊर्जा का सही प्रवाह इसमें अहम भूमिका निभाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में लक्ष्मी जी की उपस्थिति भी वास्तु के सही एंट्री पॉइंट्स पर निर्भर करती है? जी हां, घर के दरवाजे और खिड़कियां सिर्फ हवा और रोशनी के लिए ही नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा और धन की देवी के प्रवेश के लिए भी जरूरी हैं. खासकर दिवाली जैसे शुभ अवसरों पर, घर की ऊर्जा को सही दिशा में रखना और सही रंगों का इस्तेमाल करना काफी लाभकारी साबित होता है. इस आर्टिकल में हम जानेंगे भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से कि घर के कौन से हिस्सों से लक्ष्मी जी प्रवेश करती हैं और हर दिशा के अनुसार कौन सा रंग आपके लिए शुभ रहेगा. इससे न सिर्फ घर में खुशहाली आती है बल्कि सकारात्मक ऊर्जा भी बनी रहती है.

घर में एंट्री पॉइंट्स की भूमिका
वास्तु शास्त्र में घर की चार दीवारों में हवा और पानी के आने वाले रास्तों को एंट्री माना जाता है. ये एंट्री पॉइंट्स केवल दरवाजे नहीं, बल्कि खिड़कियां भी होती हैं. रात में दिवाली के समय जब खिड़कियां खुली रखी जाती हैं, तो लक्ष्मी जी का प्रवेश खिड़कियों के रास्ते भी संभव होता है. इसलिए घर में हर एंट्री पॉइंट को साफ, व्यवस्थित और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रखना चाहिए.

दिशा और रंग के अनुसार टेपिंग
1. उत्तरी दिशा (North, North-West, North-East, East, North-East-East):
इस दिशा में यदि एंट्री है, तो दहलीज पर दो इंच चौड़ी हरी टेप लगाना शुभ माना जाता है.
2. दक्षिण और दक्षिण-पूर्व (South, South-East):
यहां एंट्री पर दो इंच चौड़ी लाल टेप लगाना लाभकारी है.
3. दक्षिण-पश्चिम (South-West):
इस दिशा में पीली टेप लगाना शुभ रहता है.
4. पश्चिम (West):
पश्चिम दिशा में एंट्री पॉइंट पर टेप का चुनाव सफेद या नीला रंग कर सकते हैं.

Lakshmi Ji at home

इस तरह सही दिशा और सही रंग की टेपिंग से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और लक्ष्मी जी का आगमन सुगम होता है.

एंट्री पॉइंट्स की सफाई और रखरखाव
घर के दरवाजे और खिड़कियों को हमेशा साफ और व्यवस्थित रखें. धूल, जंग या टूट-फूट से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और शुभ अवसरों पर लक्ष्मी जी का प्रवेश बाधित हो सकता है. छोटे-मोटे बदलाव जैसे टेप लगाना या दिशा के अनुसार सजावट करना, आपके घर में खुशहाली और समृद्धि बनाए रखने में मदद करता है.

About the Author

authorimg

Keerti Rajpoot

मीडिया की दुनिया में मेरा सफर एक रेडियो जॉकी के रूप में शुरू हुआ था, जहां शब्दों की ताकत से श्रोताओं के दिलों तक पहुंच बनाना मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि रही. माइक के पीछे की यह जादुई दुनिया ही थी जिसने मुझे इलेक्ट्र…और पढ़ें

homeastro

घर में लक्ष्मी जी का वास चाहते हैं? जानिए वास्तु के अनुसार सही एंट्री पॉइंट


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/astro-tips-how-laxmi-goddess-enters-home-vastu-tips-for-wealth-and-positivity-ws-e-9977666.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here