Home Astrology Lemon Totke: एक नींबू से निकलेगा हर समस्या का हल, नौकरी और...

Lemon Totke: एक नींबू से निकलेगा हर समस्या का हल, नौकरी और व्यापार में मिलेगी कामयाबी, नजर दोष से मिलेगी मुक्ति

0
4


Lemon Totke आर्थिक और मानसिक परेशानी को दूर करने के लिए नींबू के टोटके बेहद कारगर साबित होते हैं. वैदिक ज्योतिष में नींबू का संबंध शुक्र और चंद्रमा से माना गया है. नींबू के खट्टे होने का संबंध शुक्र से है और जलीय होने का संबंध चंद्रमा से माना गया है. ऐसे में नींबू के इन उपायों से ना सिर्फ परेशानियों को दूर करेंगे बल्कि कुंडली में शुक्र और चंद्रमा की स्थिति भी मजबूत होगी. तंत्र शास्त्र में बताया गया है कि नींबू इन आसान टोटकों से धन, पारिवारिक, करियर आदि समस्याओं से मुक्ति मिलती है. आइए जानते हैं नींबू के इन आसान टोटकों के बारे में….

नींबू और मिर्च : कई लोग बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा से बचने के लिए अपने घरों या दुकानों के बाहर नींबू और मिर्च रखते हैं। ऐसा कहा जाता है कि नींबू के खट्टेपन और मिर्च के तीखेपन का संयोजन इसे देखने वाले लोगों की एकाग्रता को भंग कर देता है, जिससे वे बुरी नजर से बच जाते हैं.

Mercury Effect: इस ग्रह की वजह से हो सकती स्किन और गले की बीमारी, व्यापार भी होता है चौपट, ज्योतिष से जानें उपाय

नींबू और लौंग : किसी कार्य में सफलता की संभावना बढ़ाने के लिए, कुछ लोग एक नींबू और चार लौंग लेकर हनुमान मंदिर जाते हैं, लौंग को नींबू पर रख देते हैं और फिर हनुमान से सफलता के लिए प्रार्थना करते हैं.

नींबू और सुई : किसी बीमार व्यक्ति को ठीक करने के लिए कुछ लोग सुई लगा हुआ नींबू बीमार व्यक्ति के सिर पर रखते हैं और फिर उसे किसी चौराहे पर फेंक देते हैं, ऐसी मान्यता है कि जो भी व्यक्ति चौराहे पर रखे नींबू को छू लेगा, उसे बीमार व्यक्ति की बीमारी हो जाएगी और बीमार व्यक्ति ठीक हो जाएगा.

दुर्भाग्य दूर करने के लिए नींबू : दुकान या व्यापार से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए कुछ लोग शनिवार के दिन एक नींबू को चार टुकड़ों में काटकर प्रत्येक दिशा में एक-एक टुकड़ा चौराहे पर फेंक देते हैं.
नींबू से व्यक्ति की बुरी किस्मत दूर होती है : किसी व्यक्ति से दुर्भाग्य दूर करने के लिए कुछ लोग उस व्यक्ति के सिर पर से पैर तक सात बार नींबू घुमाते हैं, फिर उस नींबू को चार टुकड़ों में काटकर किसी सुनसान स्थान पर फेंक देते हैं.

घुटने, कमर का भयानक दर्द देता है ये ग्रह, कुछ आसान उपाय कम कर सकते हैं पीड़ा, ज्‍योत‍िष से जानें

नींबू से संबंधित कुछ अन्य टोटके :

  1. कई बार मेहनत करने के बाद भी वह सफलता नहीं मिलती, जिसके हकदार होते हैं. इसके लिए तंत्र शास्त्र में नींबू का यह टोटका आपकी मदद कर सकता है. इसके लिए आप हनुमान मंदिर में एक नींबू और चार लौंग लेकर जाएं. मंदिर में हनुमानजी के सामने नींबू में चारों लौंग को लगा दें. इसके बाद सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ करें. फिर हनुमानजी से प्रार्थना करें और लौंग लगे नींबू को अपने साथ ले जाएं और कार्य प्रारंभ कर दें. काम पूरा हो जाने के बाद लौंग लगे नींबू को बहते जल में प्रवाहित कर दें. ऐसा करने से आपके अटके कार्यों में गति आएगी और सफलता की संभावनाएं भी बढ़ जाएंगी
  2. अगर व्यापार सही से नहीं चल रहा है तो नींबू का यह छोटा सा टोटका आपके लिए काफी कारगर रहेगा. इसके लिए आप शनिवार के दिन एक नींबू लें और उसको कार्यस्थल, दुकान आदि काम करने वाली जगहों की चारों दीवारों पर स्पर्श कराएं. इसके बाद चौराहे पर नींबू के चार टुकड़े करके चारों दिशाओं में फेंक दें. ऐसा लगातार सात शनिवार करें. ऐसा करने से कारोबार में अच्छी वृद्धि होगी और आर्थिक संपन्नता के योग बनेंगे.
  3. अगर आपका कोई काम अटका हुआ है या बेहतर रोजगार नहीं मिल रहा है तो इसके लिए एक दाग रहित बड़ा नींबू लें और उसको रात के 12 बजे से पहले चौराहे पर जाकर उसके चार हिस्से करके हर दिशा में दूर दूर फेंक दें. ऐसा करने से आपका काम अवश्य बन जाएगा और बेहतर रोजगार के योग बनना शुरू हो जाएंगे.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/astro-tips-you-will-get-solution-of-every-problem-just-from-lemon-totka-know-more-about-nimbu-ke-upay-in-hindi-8795992.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here