Last Updated:
Leo Horoscope Today: आज सिंह राशि के जातकों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है. चंद्रमा के प्रभाव से किसी धोखा या अनहोनी की संभावना हो सकती है.
प्रतीकात्मक
हाइलाइट्स
- आज सिंह राशि वालों को धोखा मिलने की संभावना है.
- गहरे पानी से दूर रहें, सावधानी बरतें.
- कैरियर और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी.
सिंह राशिफल. प्रत्येक दिन किसी भी राशि पर प्रभाव उसके ग्रह नक्षत्र, तिथि, योग का प्रभाव राशि के जातकों पर पड़ता है. वहीं सिंह राशि की बात करें, तो सिंह राशि के स्वामी सूर्य ग्रह होते हैं. वहीं ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज के दिन सिंह राशि को सावधानी बरतने की जरूरत है. चुकी चंद्रमा आज स्तंभ भाव में है. ऐसे में आज का दिन कैसा रहेगा आइए जानते है पलामू के ज्योतिष आचार्य से.
पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर चर्च रोड स्थित ज्योतिष आचार्य संकेत श्रवण पिछले 20 सालों से ज्योतिषी का कार्य कर रहे हैं. उनके पिता पंकज बाबा क्षेत्र के प्रसिद्ध ज्योतिषी थे. संकेत श्रवण ने बताया कि आज का दिन सिंह राशि वालो के लिए धोखा भरा रह सकता है. वहीं किसी तरह की घटना भी हो सकती है. ऐसे में उन्हें ध्यानपूर्वक कार्य करने की कोशिश करनी होगी. सिंह राशि के जातकों को आज के दिन गहरे पानी में परहेज करने की जरूरत है.
कैरियर
सिंह राशि के जातकों के लिए कैरियर के क्षेत्र में अच्छा होने वाला है. अगर नए नौकरी के लिए जा रहे है, तो उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी. वहीं अपने उच्च अधिकारियों से अलंकार और सम्मान प्राप्त होने की संभावना है, जिससे उन्हे आज का दिन बेहतर होने वाला है.
शिक्षा
शिक्षा के लिए भी आज का दिन शुभ है. सिंह राशि के जातकों को आज के दिन कई सारी नई जानकारियां मिल सकती हैं. आज के दिन विद्यार्थियों को मन लगकर पढ़ाई करने की आवश्यता है. वहीं परीक्षा के लिए जा रहे विद्यार्थियों का आज का दिन बेहद शुभ और अच्छा होने वाला है.
स्वास्थ्य
सिंह राशि के जातकों के लिए स्वास्थ थोड़ा चिंतित करने वाला है. आज जातकों का मन आशंकित रहेगा. आज के दिन आवेग में नहीं आना है. इसके अलावा क्रोध से भी बचना है. वहीं गहरे पानी में जाने से बचना है. आज के दिन जातकों को नदी से दूर रहना है. चुकी चंद्रमा स्थिर है, तो ऐसे में परेशानी हो सकती है.
लव लाइफ
लव लाइफ की बात करे तो सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद खास है. आज के दिन उनके प्रेमी या जीवनसाथी के साथ बेहतर होने वाला है. आज के दिन बिछेड़े प्रेम को मिलने की संभावना है. इसलिए आज के दिन जातकों को अपने जीवन साथी के साथ वक्त गुजारने चाहिए.
आर्थिक स्थिति
आज के दिन सिंह राशि वालों को आवेग से बचने की कोशिश करनी है. आज धन का भाव सुदृढ़ है. आज के दिन जातकों को धन की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन खर्च करने में सावधानी बरतने की जरूरत है. क्योंकि आज के दिन थोड़ी समस्या हो सकती है. किसी से विश्वासघात या धोखा के शिकार हो सकते है. ऐसे में खर्च करने से पहले या किसी को पैसा देने से पहले सावधानी बरतने की जरूरत है.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/astro/daily-horoscope-leo-horoscope-today-these-zodiac-might-get-cheated-by-someone-and-financial-loss-singh-rashifal-28-march-2025-local18-9131373.html







