सरस्वती माता की आरती (Maa Saraswati Aarti Lyrics & Meaning)
ॐ जय सरस्वती माता, जय जय सरस्वती माता।
सद्गुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता॥
ॐ जय सरस्वती माता…
हे मां सरस्वती! आपकी जय हो, आपकी जय हो. आप सद्गुणों और वैभव से संपन्न हैं, तीनों लोक में आपकी प्रसिद्ध है. हे मां सरस्वती! आपकी जय हो.
चंद्रवदनी पद्मासिनी, धृति मंगलकारी।
सोहे शुभ हंस सवारी, अतुल तेजधारी॥
ॐ जय सरस्वती माता…
हे देवी! आज चंद्रमा की तरह उज्ज्वल शरीर वाली, कमल पर विराजमान होती हैं. आप शुभता देने वाली हैं और पवित्र हंस पर सवार होती हैं. आप अत्यंत ही तेजवान हैं. हे मां सरस्वती! आपकी जय हो.
बाएँ कर में वीणा धरे, दाएँ कर माला।
शीश मुकुट मणि सोहे, गले मोतियन माला॥
ॐ जय सरस्वती माता…
हे मां सरस्वती! आप अपने बाएं हाथ में वीणा धारण करती हैं, दाएं हाथ में माला धारण करती हैं, मणि से युक्त मुकुट आपके सिर की शोभा को बढ़ाता है, गले में सफेद मोतियों की माला है. हे मां सरस्वती! आपकी जय हो.
देवी शरण जो आए, उनका उद्धार किया।
पैठी मंथरा दासी, रावण संहार किया॥
ॐ जय सरस्वती माता…
हे देवी सरस्वती! आपकी शरण में जो भी आता है, आप उसका उद्धार कर देती हैं. आप दासी मंथरा के जिह्वा पर विराजमान हुईं तो प्रभु राम को वनवास हुआ और उससे रावण का संहार हुआ. हे मां सरस्वती! आपकी जय हो.
विद्या दायिनी ज्ञान प्रदान कर, ज्ञान का दीप जलाओ।
भ्रम, अज्ञान और अंधकार, जग से दूर भगाओ॥
ॐ जय सरस्वती माता…
विद्या प्रदान करने वाली हे देवी! आप मुझे ज्ञान प्रदान करें. मन के अंदर के अंधकार को मिटा दें, इस पूरे संसार से अज्ञानता रुपी अंधकार और भ्रम को दूर करें. हे मां सरस्वती! आपकी जय हो.
धूप, दीप, फल-मेवा, मां स्वीकार करो।
ज्ञान चक्षु दे माता, जग का उद्धार करो॥
ॐ जय सरस्वती माता…
हे मां सरस्वती! आप धूप, दीप, फल, मेवा आदि स्वीकार करें. सच्ची ज्ञान रुपी आंखें लोगों को प्रदान करें, इस संसार का उद्धार करें. हे मां सरस्वती! आपकी जय हो.
मां सरस्वती की आरती, जो कोई जन गावे।
सुख, समृद्धि, विद्या, भक्ति सहज पावे॥
ॐ जय सरस्वती माता…
जो भी व्यक्ति मां सरस्वती की आरती करता है, उनकी आरती गाता है, उसे आपकी भक्ति सहज ही प्राप्त होती है, उसके जीवन में सुख, समृद्धि, विद्या की प्राप्ति होती है. हे मां सरस्वती! आपकी जय हो.
जय सरस्वती माता, जय जय सरस्वती माता।
सद्गुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता॥
ॐ जय सरस्वती माता…
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/dharm/maa-saraswati-puja-aarti-lyrics-in-hindi-understand-complete-meaning-ws-e-10095299.html







