Home Astrology Makar Rashifal: आज मकर राशि वालों का दिन रहेगा शानदार, विद्यार्थियों को...

Makar Rashifal: आज मकर राशि वालों का दिन रहेगा शानदार, विद्यार्थियों को मिलेंगे नए अवसर

0
2


Last Updated:

Makar Rashifal: आज मकर राशि वाले जातकों का दिन अच्छा रहने वाला है. आज विद्यार्थियों का दिन विशेषतौर पर उनके लिए लाभदायक साबित होगा. उनके विदेश में शिक्षा प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं.

X

मकर

मकर राशि 

करौली. मकर राशि के जातकों के लिए 13 अप्रैल, रविवार का दिन यानी आज बेहद खास रहने वाला है. विशेषतौर से आज का दिन मकर राशि के स्टूडेंट के लिए अच्छा रहेगा. विद्यार्थियों को आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं. आज उन्हें विदेश में शिक्षा प्राप्त करने का सुनहरा मौका भी मिल सकता है. ज्योतिषी के अनुसार आज का दिन मकर राशि के व्यापारी वर्ग और नौकरी के क्षेत्र के जुड़े हुए जातकों के लिए सामान्य रहेगा.

कोटा की ज्योतिषी कविता जांगिड़ के अनुसार, 13 अप्रैल रविवार के दिन मकर राशि के चंद्रमा कन्या राशि में अपना संचरण करेंगे. चित्रा नक्षत्र में आज प्रतिपदा तिथि रहेगी. ऐसे में 13 अप्रैल का दिन इस राशि के जातकों के लिए बेहद ही खास रहेगा. विशेष रूप से आज का दिन विद्यार्थियों के लिए खास रहेगा. विद्यार्थियों को आज शिक्षा के क्षेत्र में बहुत ही शानदार सफलता प्राप्त होगी और उच्च शिक्षा की प्राप्ति के भी योग रहेंगे. इसके अलावा मकर राशि के जातकों को आज देश- विदेश में शिक्षा प्राप्ति का सुनहरा मौका भी मिल सकता है.

व्यापारी वर्ग के लिए सामान्य रहेगा दिन
मकर राशि के व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. व्यापारी वर्ग को आज लेनदेन के मामले में थोड़ा सतर्क रहना होगा. इसी तरह नौकरी के क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों के जीवन में आज थोड़ा तनाव रहेगा. आज नौकरीपेशा लोगों की आर्थिक स्थिति भी डाउन रह सकती है.

पुराने मित्रों से होगी मुलाकात
मकर राशि के जातकों के आज पुराने मित्रों से मुलाकात के योग है, लेकिन इस मुलाकात में किसी पुरानी बात को लेकर वाद- विवाद भी खड़ा हो सकता है. इसलिए इस स्थिति में सतर्कता रखनी होगी.

संतान पक्ष की ओर से मिलेगी खुशखबरी 
ज्योतिषी के अनुसार मकर राशि के दांपत्य जीवन में आज खुशहाली बनी रहेगी. दांपत्य जीवन वालों को आज संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी या फिर कोई बड़ा शुभ समाचार मिल सकता है.

आज करें यह उपाय
गुड़ खाकर घर से बाहर निकलना आज मकर राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहेगा. उपाय के रूप में आज मकर राशि के जातकों को दिन में सूर्योदय के बाद आदित्य हृदय स्त्रोतम का पाठ करना है और एक तांबे के लोटे में जल, हल्दी, रोली, गुड़ और चावल लेकर सूर्यदेव को गायत्री मंत्र के जाप के साथ अर्घ्य देना है.

homeastro

आज मकर राशि वालों का दिन रहेगा शानदार, विद्यार्थियों को मिलेंगे नए अवसर

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/daily-horoscope-aaj-ka-makar-rashifal-capricorn-horoscope-today-love-career-business-astrological-predication-the-day-will-be-wonderful-local18-9171854.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here