
करौली:- मकर राशि के जातकों के लिए 25 दिसंबर का दिन बेहद खास रहने वाला है. इस राशि वालों को आज हर क्षेत्र में शुभ फल प्राप्त होने वाले हैं. ज्योतिषियों के अनुसार, आज का दिन मकर राशि वालों के लिए एक तरह से सफलताओं से भरा रहने वाला है. निवेश के लिए भी यह दिन आपके लिए शुभ है और कुछ खास लोगों से भी आज आपकी मुलाकात हो सकती है. मकर राशि के नौकरी पेशा लोगों के लिए भी ये दिन अच्छा रहने वाला है. आज आपके ऑफिस में कार्यों लेकर बॉस से प्रशंसा मिल सकती है. मकर राशि के जातक इस दिन को और भी शुभ बनाने के आज भगवान श्री गणेश की पूजा कर सकते हैं.
ज्योतिषी पं. धीरज शर्मा ने Bharat.one को बताया कि मकर राशि के चंद्रमा आज दशम भाग में है. चंद्रमा की स्थिति बहुत अच्छी रहती है. इसलिए मकर राशि वालों को आज के दिन कार्यों में सफलता और यश मिलने वाला है. उनका कहना है कि आज दिन मकर राशि के व्यापारी वर्ग के लिए भी अच्छा रहने वाला है. आज व्यापार में बिक्री होने के साथ आपको धन लाभ भी होने वाला है. ज्योतिषी का कहना है कि निवेश के लिए भी यह दिन मकर राशि के जातकों के लिए शुभ है. आज आपकी कुछ ऐसे लोगों से भी मुलाकात होगी, जिनसे आपके व्यवसाय में भी वृद्धि होगी. कुछ अच्छे और खास लोगों से भी आज आपकी मुलाकात के संकेत हैं.
नौकरीपेशा लोगों के लिए भी आज का दिन खास
मकर राशि के नौकरी पेशा लोगों के लिए भी यह दिन काफी अच्छा रहने वाला है. वर्क को लेकर आज आपको ऑफिस में सीनियर से प्रशंसा मिलने वाली है. पिछले दिनों से अगर आप ऑफिस में कोई नए प्रोजेक्ट या नए फर्क में लगे हुए हैं, तो उसके लिए आज आपको शाबाशी मिलने वाली है. यह दिन आपके लिए ऑफिस में शाबाशी का दिन है. मकर राशि के जातकों के लिए इस दिन स्वास्थ्य को लेकर जरूर थोड़ी सी सावधानी बरतनी होगी. सर्दी के कारण घर से बाहर रहना और घूमना आपके लिए अच्छा नहीं होगा और जिनका स्वास्थ्य पहले से खराब आज मैं थोड़ा सा मानसिक तनाव भी हो सकता है.
लवर्स के लिए भी खास है आज का दिन
मकर राशि के लवर्स के लिए भी 25 दिसंबर का दिन बेहद खास है. आज आपकी किसी नए पार्टनर से मुलाकात हो सकती है. आज आपकी एक ऐसी व्यक्ति से भी मुलाकात होगी, जिससे आपका दिल से खास जुड़ाव है. मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन वाहन चलाने के लिए भी अच्छा है. ज्योतिषी के अनुसार, आज मकर राशि के जातकों को वाहन सुख भी मिलने वाला है. मकर राशि के जातक आज के दिन को और भी शुभ बनाने के लिए भगवान श्री गणेश की आराधना भी कर सकते हैं.
FIRST PUBLISHED : December 25, 2024, 08:18 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/astro/astro-tips-daily-horoscope-aaj-makar-rashifal-today-get-success-praise-in-every-work-happiness-local18-8918222.html

















