Home Astrology Mangal Dosh Upay: मंगल ग्रह को इन 6 उपाय से करें मजबूत,...

Mangal Dosh Upay: मंगल ग्रह को इन 6 उपाय से करें मजबूत, हनुमान जी की खूब बरसेगी कृपा!

0
3


Last Updated:

Mangal Dosh Upay: कुंडली में अगर मंगल दोष है तो आपके जीवन में बरकत कभी नहीं होगी. सेहत में भी समस्या बनीं रहेगी. हालांकि इन ग्रहों को मजबूत करने के लिए कई ज्योतिषीय उपाय हैं, जिसे अपनाकर आप अपनी कुंडली को मजबूत…और पढ़ें

मंगल ग्रह को इन 6 उपाय से करें मजबूत, हनुमान जी की खूब बरसेगी कृपा!

मंगलदोष के उपाय

Mangal dosh Upay: ज्योतिष शास्त्र में मंगल दोष एक ऐसी स्थिति है जो व्यक्ति के वैवाहिक जीवन और अन्य क्षेत्रों में बाधाएं उत्पन्न कर सकती है. ऐसा माना जाता है कि जब किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल ग्रह कुछ विशेष भावों में स्थित होता है, तो यह दोष उत्पन्न होता है. हालांकि, ज्योतिष में इस दोष के निवारण के लिए कई उपाय बताए गए हैं, जिनसे इसके नकारात्मक प्रभावों को कम किया जा सकता है. मंगल दोष प्रभाव और उसके निवारण पर ज्योतिषाचार्य रवि पराशर जानकारी दे रहे हैं.

मंगल दोष के निवारण के कुछ प्रमुख उपाय:

मंगलवार का व्रत: मंगलवार का व्रत रखना मंगल दोष को शांत करने का एक सरल और प्रभावी उपाय है. इस दिन हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए और उन्हें सिंदूर, लाल फूल और बूंदी का प्रसाद चढ़ाना चाहिए.

हनुमान चालीसा का पाठ: नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करने से भी मंगल दोष का प्रभाव कम होता है. हनुमान जी को बल, बुद्धि और विद्या का प्रतीक माना जाता है, और उनकी आराधना से व्यक्ति को साहस और आत्मविश्वास मिलता है.

मंगल मंत्र का जाप: “ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः” इस मंगल मंत्र का नियमित रूप से जाप करने से भी मंगल दोष शांत होता है. इस मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करना चाहिए.

रूद्राक्ष धारण: तीन मुखी रुद्राक्ष धारण करने से भी मंगल दोष में लाभ होता है. इसे धारण करने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी से सलाह अवश्य लेनी चाहिए. इसे धारण करने से मंगल की ऊर्जा को बढ़ाया जा सकता है, लेकिन इसे भी ज्योतिषी की सलाह के बाद ही धारण करना चाहिए.

विवाह से पूर्व उपाय: यदि किसी मांगलिक व्यक्ति का विवाह हो रहा है, तो विवाह से पहले कुछ विशेष उपाय किए जाते हैं, जैसे कि कुंभ विवाह या पीपल विवाह. इन उपायों से मंगल दोष के नकारात्मक प्रभावों को कम किया जा सकता है.

अन्य उपाय:

  • घर आए मेहमानों को मिठाई खिलाना.
  • मंगलवार के दिन लाल वस्त्र धारण करना.
  • हनुमान मंदिर में ध्वजा दान करना.
  • बंदरों को गुड़ और चना खिलाना.
homeastro

मंगल ग्रह को इन 6 उपाय से करें मजबूत, हनुमान जी की खूब बरसेगी कृपा!


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/astro-tips-astro-tips-do-six-easy-remedies-to-remove-mangal-dosha-in-your-kundali-and-get-blessings-of-hanuman-8968476.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here