Last Updated:
Mangal Gochar December 2025 Horoscope Prediction: धनु राशि में मंगल ग्रह का गोचर 7 दिसंबर को 8 बजकर 27 मिनट पर होगा और यह 16 जनवरी तक धनु में विराजमान रहेगा. ऐसे में मंगल का गोचर 4 राशिवालों के लिए शुभ फलदायी होगा. इनके धन, प्रॉपर्टी, साहस आदि में बढ़ोत्तरी होगी. आइए जानते हैं धनु में मंगल गोचर का राशियों पर सकारात्मक प्रभाव.
Mangal Gochar December 2025 Horoscope Prediction: ग्रहों के सेनापति मंगल का गोचर 7 दिसंबर को होने जा रहा है. मंगल गुरु ग्रह की राशि धनु में रात 8 बजकर 27 मिनट पर गोचर होगा. मंगल धनु राशि में 16 जनवरी को प्रात: 4 बजकर 36 मिनट तक रहेगा. इस आधार पर देखा जाए तो मंगल धनु राशि में 39 दिनों तक रहेगा. मंगल के धनु में गोचर करने से 4 राशिवालों के जीवन में मंगल ही मंगल होने जा रहा है. मंगल का गोचर दिसंबर और नए साल 2026 के जनवरी में भी इनको लाभ देने वाला है. इन लोगों के साहस, पराक्रम, धन, सफलता, संपत्ति में बढ़ोत्तरी हो सकती है. आइए जानते हैं धनु में मंगल गोचर का राशियों पर सकारात्मक प्रभाव.
धनु में मंगल गोचर का शुभ प्रभाव
मेष: धनु में मंगल का गोचर मेष राशि के जातकों के लिए सफलता दायक होगा. 7 दिसंबर के बाद से आप जो काम करेंगे, उसमें अधिक परिश्रम की जरूरत होगी, लेकिन सफलता मिलने की संभावना अधिक होगी. आपके जीवन में कुछ ऐसी भी घटनाएं हो सकती हैं, जिनका फल सुखद और आश्चर्यजनक हो सकता है. आपको अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए काम करना चाहिए.
वृश्चिक: मंगल का गोचर वृश्चिक राशिवालों के जीवन में मंगल लाने वाला है. वृश्चिक राशिवालों को 7 दिसंबर से 16 जनवरी 2026 के बीच प्रॉपर्टी का लाभ मिल सकता है. इस समय में आपको कोई जमीन, मकान या प्लॉट में निवेश का अवसर मिलेगा, जो मुनाफा दिलाने वाला हो सकता है. यह समय निवेश से लाभ प्राप्ति का है. आपकी आमदनी में वृद्धि होगी, जिससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. धन लाभ का योग बन रहा है.
धनु: मंगल का गोचर धनु राशि में हो रहा है, जिसका शुभ प्रभाव इन लोगों के जीवन में दिखाई देगा. इस समय में आपके साहस और पराक्रम में बढ़ोत्तरी होगी. आप अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ काम कर सकते हैं. सही दिशा में किया गया कार्य आपको सफलता देगा. हालांकि इस समय में क्रोध से बचें और संयम से काम लें. यह समय अपने सपनों को पूरा करने का है.
मीन: मंगल का धनु में गोचर मीन राशिवालों के यश और कीर्ति में बढ़ोत्तरी करने वाला है. जो लोग नौकरी करने वाले हैं, उनके काम की प्रशंसा होगी, सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा. करियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे. बिजनेस करने वालों के लिए भी समय अनुकूल है. समाज में मान और सम्मान बढ़ेगा. सकारात्मक रहकर काम करें, आपको शुभ परिणाम मिल सकते हैं.
About the Author
कार्तिकेय तिवारी Hindi Bharat.one Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/monthly-horoscope-mangal-gochar-december-2025-7-december-horoscope-prediction-for-mars-transit-in-sagittarius-4-luck-zodiac-signs-ws-e-9919073.html
















