Last Updated:
Margashirsha Purnima 2025 Upay: आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है और इस तिथि को अगहन पूर्णिमा और मार्गशीर्ष पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. आज रात अगर आप कुछ विशेष उपाय करते हैं तो आपको माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है और हर क्षेत्र में कामयाबी भी मिलती है. आइए जानते हैं मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर किए जाने वाले उपाय के बारे में…

आज मार्गशीर्ष पूर्णिमा है, जिसे अगहन पूर्णिमा भी कहते हैं. पुराणों में इस दिन स्नान-दान और तप का विशेष महत्व बताया गया है. मान्यता है कि इस दिन किए जाने वाले दान का फल 32 गुणा अधिक मिलता है इसलिए इस पूर्णिमा को बत्तीसी पूर्णिमा कहते हैं. इस दिन तुलसी की जड़ की मिट्टी से पवित्र नदियों में स्नान करने का विशेष महत्व है. ज्योतिष में मार्गशीर्ष पूर्णिमा का महत्व बताते हुए आज रात करने के लिए कुछ विशेष उपाय भी बताए गए हैं. इन उपायों के करने से जीवन में चल रही परेशानियों से मुक्ति मिलती है और हर कार्य संपन्न होते हैं. साथ ही कुंडली में अगर ग्रह-नक्षत्र का अशुभ प्रभाव मिलता है. आइए जानते हैं आज रात किए जाने वाले पूर्णिमा के उपाय के बारे में…

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर आप धन संबंधित समस्या से परेशान हैं तो मार्गशीर्ष पूर्णिमा की शाम को तुलसी के पास घी का दीपक अवश्य जलाएं और तुलसी के पौधे पर गन्ने का रस भी अर्पित करें. ऐसा करने से धन प्राप्ति के नए नए मार्ग बनते हैं और आपकी कमाई के साधन भी बढ़ने लगते हैं, जिससे आर्थिक समस्या धीरे धीरे दूर होती जाएगी.

घर के बच्चों का मन पढ़ाई-लिखाई में नहीं लगता या फिर याद किया हुआ जल्दी भूल जाते हैं तो आज रात बच्चों को छत पर ले जाएं और उनसे 5 मिनट चंद्रमा की ओर ध्यान से देखने को कहें. ज्योतिष के अनुसार, आज रात चंद्रमा को लगातार देखने से बौद्धिक और स्मरण क्षमता बढ़ती है. हर पूर्णिमा पर चंद्रमा को देखने से कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

भाग्योदय और परिवार में सुख-शांति और समृद्धि के लिए आज शाम माता को साथ लेकर जाकर चंद्रमा को अर्घ्य दें और फिर घी का दीपक जलाकर माता के चरण स्पर्श करें. साथ ही माता के हाथ से थोड़े से चावल ले लें और उन चावल को लाल कपड़े में बांधकर धन के स्थान जैसे अलमारी, तिजोरी या पर्स में रख लें. ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा से भाग्य हमेशा साथ देगा और परिवार में सभी सदस्यों की अच्छी तरक्की होती है.

मार्गशीर्ष पूर्णिमा की मध्य रात्रि को माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करके घी का दीपक जलाएं और फिर आरती करें. इसके बाद कनकधारा स्तोत्र और श्रीसूक्त का पाठ भी करें. इसके बाद कमलगट्टे की माला से 108 बार ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम: मंत्र का जप करें. इसके बाद कुछ समय के लिए माता लक्ष्मी के भजन करें. ऐसा करने से माता लक्ष्मी की विशेष कृपा होगी और धन संबंधित समस्या दूर होगी.

वैवाहिक जीवन में अगर कोई समस्या चल रही है तो आज रात पति-पत्नी दोनों एक लोटे में जल और दूध मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दें. अर्घ्य देते समय ‘ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:’ मंत्र का जप भी करें. ऐसा करने से दोनों के बीच संबंध मजबूत होते हैं और दांपत्य जीवन मजबूत होता है. साथ ही अगर कुंडली में चंद्र दोष है तो वह भी दूर हो जाता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/astro-tips-margashirsha-purnima-2025-upay-or-remedies-for-money-success-and-married-life-photogallery-ws-kl-9927765.html

















