Last Updated:
Meen Rashifal Today: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला परिणाम देगा. मेहनत ज्यादा करनी होगी, पर सफलता कम मिलेगी. 19 जनवरी को करियर, लव लाइफ, आर्थिक स्थिति किस प्रकार रहेगी, उज्जैन के आचार्य ने विस्तार से बताया. जानें..
19 जनवरी 2025 आज का मीन राशिफल.
उज्जैन. मीन राशि वालों के लिए आज यानी 19 जनवरी 2025 का दिन कैसा रहने वाला है? इस पर उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज ने विस्तार से चर्चा की. उन्होंने बताया कि आज मीन राशि वालों को किस क्षेत्र में कौन से काम करना है और किस काम से दूरी बनाकर रखना है, ताकि दिन शुभ बीते.
करियर
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में मध्यम रहने वाला है. करियर की दृष्टि से आज भाग-दौड़ अधिक रहेगी, लेकिन परिणाम मन के अनुकूल नहीं मिलेंगे.
व्यापार
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यापार की दृष्टि से काफ़ी परिश्रम वाला रहेगा. जो सोचा है, उससे ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी. आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें. सफलता मिलेगी.
स्वास्थ्य
आज स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. ऐसे जातक आज अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें जो पुराने रोग से परेशान हैं. साथ ही मीन राशि के बच्चों के स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है.
आर्थिक स्थिति
आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहने वाली है. हालांकि, आज धन के लिए जातकों को काफ़ी परिश्रम करने के बाद सफलता हाथ लगेगी. आज किसी को धन उधार न दें यदि दें तो सोच समझकर दें.
शिक्षा
मीन राशि के जातकों को आज शैक्षिक कार्यों मे मिला-जुला परिणाम देखने को मिलेगा. शिक्षा के क्षेत्र में अधिक परिश्रम के बाद सफलता हाथ लगेगी.
लव लाइफ
आज का दिन लव लाइफ में काफी मध्यम रहने वाला है. पार्टनर के साथ तीखी बहस हो सकती है. वाणी पर विशेष नियंत्रण रखने की जरूरत है. वैवाहिक जीवन भी मिला-जुला रहेगा.
दान
मीन राशि के जातक जो दान पुण्य मे रुचि रखते हैं, उन्हें चाहिए कि आज के दिन सूर्यदेव को अर्घ्य प्रदान करें. साथ ही ‘ऊं सूर्याय नमः’ मंत्र का जाप करें.
Ujjain,Madhya Pradesh
January 19, 2025, 07:03 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/astro/daily-horoscope-aaj-ka-meen-rashifal-pisces-horoscope-today-love-career-business-astrological-prediction-big-loss-possibility-local18-8969728.html

















