Home Astrology Meen Rashifal: नौकरी में प्रमोशन के योग, आज खर्च संभल कर करें..वरना...

Meen Rashifal: नौकरी में प्रमोशन के योग, आज खर्च संभल कर करें..वरना लेना पड़ेगा कर्ज, जानें दिन का हाल

0
6


Last Updated:

Meen Rashifal Today: मीन राशि वालों को आज का दिन कई उतार-चढ़ाव लेकर आने वाला है. 18 जनवरी 2025 को करियर, लव लाइफ, आर्थिक स्थिति किस प्रकार से रहेगी उज्जैन के आचार्य ने विस्तार से बताया, जानें सब…

X

18

18 जनवरी 2025 आज का मीन राशिफल.

उज्जैन. मीन राशि वालों के लिए आज यानी 18 जनवरी 2025 का दिन कैसा रहने वाला है? इस पर उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज ने विस्तार से चर्चा की. उन्होंने बताया कि आज मीन राशि वालों को किस क्षेत्र में कौन से काम करना है और किस काम से दूरी बनाकर रखना है, ताकि दिन शुभ बीते.

करियर
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में पदोन्नति का योग बन रहा है. आज करियर की दृष्टि से हर कार्य मे सफलता मिलेगी.

व्यापार
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यापार की दृष्टि से काफी शुभ रहेगा. आय के नए स्रोत बनेंगे. साथ ही अटका धन मिलने की संभावना है.

स्वास्थ्य
आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. मीन राशि वाले आज अपने पुराने रोग में आराम प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही बच्चों का स्वास्थ मध्यम रहेगा.

आर्थिक स्थिति
आज का दिन आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहने वाली है. खर्च में अधिकता आ सकती है. सावधान रहना आपके लिए लाभकारी रहेगा. ज्यादा खर्च पर कर्ज लेना पड़ सकता है.

शिक्षा
आज शैक्षिक कार्यों मे शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे. शिक्षा के क्षेत्र में जहां भी हाथ डालेंगे सफलता अवश्य हाथ लगेगी. लेकिन, अपनी बात आत्मविश्वास के साथ रखने की जरूरत है.

लव लाइफ
आज का दिन लव लाइफ के लिए अच्छा रहने वाला है. पार्टनर के साथ कहीं शॉपिंग पर जा सकते हैं. साथ ही वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा.

दान
मीन राशि के जातक जो दान पुण्य मे रुचि रखते हैं, उन्हें चाहिए आज के दिन कुत्ते को रोटी खिलाएं और गरीबों की सेवा करें.

homeastro

नौकरी में प्रमोशन के योग, आज खर्च कम करें..वरना लेना पड़ेगा कर्ज, जानें हाल

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/daily-horoscope-aaj-ka-meen-rashifal-pisces-horoscope-today-love-career-business-astrological-prediction-job-promotion-chances-local18-8967655.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here