
अयोध्या: आज 24 दिसंबर दिन मंगलवार है. ग्रह गोचर के लिहाज से आज का दिन बेहद ही खास माना जा रहा है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार 24 दिसंबर के दिन राशि चक्र की पहली राशि यानी मेष राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य, लव लाइफ कैसी रहने वाली है. तो चलिए इस रिपोर्ट में विस्तार से समझते हैं. दरअसल दैनिक जीवन में राशि चक्र की 12 राशि और 9 ग्रहों का विशेष प्रभाव देखने को मिलता है. किसी दिन व्यक्ति को सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं, तो किसी दिन नकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं. अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम बताते हैं कि आज 24 दिसंबर है और आज के दिन मेष राशि के जातकों के लिए काफी सकारात्मक दिन रहेगा. रिश्ते में जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होगा, तो आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी.
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कारोबार के लिहाज से अच्छा रहेगा. वाद-विवाद से बचना होगा. पार्टनरशिप में कोई कार्य की शुरुआत कर रहे हैं, तो यह समय अच्छा रहेगा. व्यापार में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी, समाज में मान सम्मान बढ़ेगा
मेष राशि के जातक मानसिक तनाव और कार्य की अधिकता को योगा से दूर कर सकते हैं. स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां भी दूर होंगी, खानपान में मीठे का सेवन करें.
मेष राशि के जातकों की पहले से आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी. धन का निवेश सही जगह पर होगा. करियर में सफलता प्राप्त होगी.
मेष राशि के जातकों के लिए जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे. लंबे समय से दांपत्य जीवन में चल रहे विवाद खत्म होंगे. जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा.
शुभ अंक: 6.8.9
आज का उपाय : परमभक्त महाबली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. गुड़-चना मिष्ठान्न बांटें. विनम्र रहें.
FIRST PUBLISHED : December 24, 2024, 07:59 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/astro/daily-horoscope-aaj-ka-mesh-rashifal-aries-horoscope-today-love-career-business-astrological-predication-financial-condition-will-be-strong-local18-8915633.html







