Last Updated:
Mesh Aaj Rashifal: मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन करियर के मामले में शुभ रहेगा. करियर के मामले में मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद खास है, जो प्लानिंग आपने की होगी वह पूरी तरह कामयाब होगी. बिजनेस…और पढ़ें
मेष राशि
अयोध्या:व्यक्ति के जीवन में वैदिक ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व होता है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार ही व्यक्ति की जीवन की कुंडली का आंकलन किया जाता है. आने वाले ग्रह नक्षत्र की स्थिति के भी बारे में ज्योतिष शास्त्र का अहम योगदान होता है. राशि चक्र की 12 राशि व्यक्ति की जीवन में सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती हैं. वैदिक ज्योतिष गणना के अनुसार राशि चक्र की पहली राशि मेष होती है और आज 16 जनवरी है, तो मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? आज के दिन मेष राशि के जातकों के लिए आर्थिक, स्वास्थ्य, लव लाइफ कैसा रहेगी, तो चलिए इस रिपोर्ट में विस्तार से समझते हैं.
अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम बताते हैं कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन करियर के मामले में शुभ रहेगा, जो लोग लंबे समय से सिंगल हैं उनकी जीवनसाथी से मुलाकात हो सकती है. स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां भी दूर होंगी.
करियर के मामले में मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद खास है, जो प्लानिंग आपने की होगी वह पूरी तरह कामयाब होगी. बिजनेस में सफलता प्राप्त होगी. आज बिक्री बहुत अच्छी रहेगी, जिससे मुनाफा होगा. भाग्य में भी वृद्धि होगी.
तो दूसरी तरफ लव लाइफ की बात करें तो जो लोग सिंगल हैं उनकी पहले प्यार से मुलाकात हो सकती है. शादीशुदा जातक की लव लाइफ में आ रही परेशानियां दूर होगी. लाइफ पार्टनर के साथ इंजॉय कर सकते हैं.
मेष राशि के जातक के लिए स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां भी दूर होंगी. लंबे समय से चल रही बीमारी ठीक होगी.
सुबह स्नान करके आज के दिन मेष राशि के जातकों को भगवान श्री हरि विष्णु की विधि विधान पूर्वक पूजा आराधना करनी चाहिए, उन्हें बेसन के लड्डू का भोग अर्पित करना चाहिए.
Ayodhya,Faizabad,Uttar Pradesh
January 16, 2025, 08:24 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/astro/daily-horoscope-aaj-ka-mesh-rashifal-aries-horoscope-today-love-career-business-astrological-predication-get-success-in-career-and-business-local18-8963181.html

















