Home Astrology Mesh Rashifal: मेष राशि वालों की आज चमकेगी किस्मत, धनलाभ का है...

Mesh Rashifal: मेष राशि वालों की आज चमकेगी किस्मत, धनलाभ का है योग, अयोध्या के ज्योतिषी से जानें पूरा राशिफल

0
7



अयोध्या: वैदिक ज्योतिष गणना के अनुसार आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए बेहद खास रहने वाला है. क्योंकि आज के दिन ग्रहो की स्थिति के अद्भुत संयोग से मेष राशि के जातकों के तरक्की के नए रास्ते भी खुल सकते हैं. राशि चक्र की 12 राशि और 9 ग्रहों  का व्यक्ति के जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव  देखने को मिलता है, लेकिन आज 18 दिसंबर है और आज के दिन मेष राशि के जातकों के लिए लव लाइफ बिजनेस कैरियर के लिए कैसा रहेगा, तो चलिए इस रिपोर्ट में विस्तार से समझते हैं.

दरअसल अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम बताते हैं कि आज 18 दिसंबर है और ग्रहों के सकारात्मक प्रभाव से मेष राशि के जातकों की किस्मत आज के दिन खुल सकती है. मेष राशि के जातकों  को सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं. रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. जीवन में कई तरह की खुशियां आ सकती हैं.

आज के दिन मेष राशि के जातकों के लिए सफलताभरा रहेगा. कार्य क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. नए अवसर से धन लाभ के संकेत प्राप्त होंगे. इस दिन आत्मविश्वास के साथ कोई निर्णय लेना होगा.

वहीं अगर लव लाइफ की बात करें तो आज के दिन मेष राशि के जातकों को अपने जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा. शादीशुदा लोगों को घूमने का अवसर प्राप्त होगा. प्रेम बढ़ेगा.

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आलस से भी भरा होगा. नए दोस्त बन सकते हैं. आज के दिन कोई खास हलचल नहीं देखने को मिल सकती है. चारों तरफ से धन लाभ होने का योग बनेगा. परिवार में शुभ कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा.

मेष राशि के जातकों को आज कम से कम सात बार हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए. शुभ रंग हरा है और शुभ अंक 8 है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/aaj-ka-mesh-rashifal-aries-horoscope-today-love-career-business-astrological-predication-chances-of-financial-gain-local18-8902518.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here