Home Astrology Mithun Rashifal: आज कार्यक्षेत्र में बाधा के योग, इस एक उपाय से करियर...

Mithun Rashifal: आज कार्यक्षेत्र में बाधा के योग, इस एक उपाय से करियर को लेकर मिलेगी अच्छी खबर

0
7


Agency:Bharat.one Uttarakhand

Last Updated:

Mithun Rashifal: मिथुन राशि के जो जातक छात्र हैं, आज उन्हें कुछ नया करने की जरूरत है. आज वे भगवान गणेश को मीठा भोग लगाएं. ऐसा करने से आपको अच्छी खबर मिलेगी. आज बप्पा को मीठा भोग लगाने से छात्रों और सरकारी नौकरी…और पढ़ें

X

मिथुन

मिथुन राशि वाले आज भगवान गणेश को मीठे का भोग लगाएं.

हरिद्वार. आज 17 फरवरी सोमवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए सामान्य स्थिति लेकर आया है. आज कार्यक्षेत्र में बाधा आने के योग दोपहर तक बने रहेंगे. वैवाहिक संबंधों में आज किसी जानकार की वजह से तनाव या विवाद हो सकता है. ऐसे ही प्रेम संबंधों में आज स्थिति सामान्य नहीं रहेगी. किसी अनजान या फिर खास जानकार के कारण आपके प्रेम संबंधों में खींचतान होने के योग हैं. नौकरी करने वाले मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. करियर को लेकर सोमवार का दिन सामान्य से अधिक अच्छा रहेगा. भोलेनाथ के पुत्र भगवान गणेश को मीठा भोग लगाने से छात्रों और नौकरी की तैयारी करने वाले जातकों को आज शुभ संकेत मिलेंगे.

लव राशिफल: उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा Bharat.one को बताते हैं कि आज 17 फरवरी सोमवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए अच्छा नहीं रहेगा. आज आपके वैवाहिक संबंधों के बीच किसी जानकार या पारिवारिक सदस्य की एंट्री होने से तनाव और विवाद हो सकता है. कोशिश करें कि आज आप शाम 6 बजे तक शांत ही रहें. प्रेम संबंधों में किसी अनजान, मित्र या खास जानकारी की वजह से गलतफहमी पैदा हो सकती है. अपने प्रेमी/प्रेमिका से किसी भी बात को लेकर तर्क वितर्क न करें. आज प्रेम संबंधों में भी खींचतान होने के योग बने हुए हैं. शाम 6 बजे तक आपको शांति बनाए रखनी है.

करियर राशिफल: वह आगे बताते हैं कि आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए सामान्य से अधिक अच्छा रहेगा. मिथुन राशि के जो जातक किसी नौकरी या इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें आज शुभ संकेत मिलेंगे. मिथुन राशि के छात्रों को आज कुछ नया करने की जरूरत है. भगवान गणेश को आज मीठा भोग लगाएं. ऐसा करने से आपको आज अच्छी सूचना मिलेगी. आज भगवान गणेश को मीठा भोग लगाने से छात्रों और सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले जातकों को शुभ संकेत मिल सकते हैं.

व्यावसायिक राशिफल: ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा बताते हैं कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में बाधाएं लेकर आया है. आज का दिन कार्यक्षेत्र को लेकर अच्छा नहीं रहेगा. आज दोपहर तीन बजे तक आपके कारोबार में बाधा आने के योग बने हुए हैं. आज आपके कार्यक्षेत्र में मेहनत ज्यादा होगी लेकिन फल नहीं मिलेगा. कोशिश करें कि दोपहर तीन बजे तक धैर्य बनाए रखें. मिथुन राशि के जो जातक नौकरी करते हैं उन्हें आज अपने बॉस या सीनियर के साथ कुछ नया करने का मौका मिलेगा. आज बॉस से आपको शाबाशी मिलने के योग बने हुए हैं.

Note: सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा से उनके फोन नंबर 7895714521 और 9997509443 पर संपर्क कर सकते हैं.

homeastro

Mithun Rashifal: आज कार्यक्षेत्र में बाधा के योग, प्रेम संबंधों में…

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/daily-horoscope-aaj-ka-mithun-rashifal-gemini-horoscope-today-career-astrological-prediction-bad-day-for-business-and-love-life-local18-9037442.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here