Last Updated:
Mithun Rashifal: प्रेम संबंधों में आज का दिन (बुधवार) खास रहेगा. आज शादी की बात करने पर सकारात्मक परिणाम मिलेगा. आज आप जो भी काम करें, उससे पहले भगवान गणेश को मीठे का भोग जरूर लगाएं.
आज का दिन मिलाजुला रहेगा.
हरिद्वार. आज 16 अप्रैल बुधवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है. मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं और बुधवार के दिन मिथुन राशि के जातकों को ग्रह संबंधित कोई भी उपाय करने पर विशेष लाभ की प्राप्ति होती है. किसी भी कार्य को शुरू करने के लिए आज का दिन बेहद ही अच्छा रहेगा. आज कार्यक्षेत्र में उपलब्धि के साथ आर्थिक लाभ के योग हैं. एग्जाम देने, जमीन खरीदने या फिर नया कारोबार शुरू करने के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा. वैवाहिक संबंधों और प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. छात्रों को आज भी व्यवधान के साथ ही पढ़ाई जारी रखनी होगी. नौकरी की तलाश करने वाले जातकों के लिए आज अच्छा समय रहेगा.
लव राशिफल: उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा Bharat.one को बताते हैं कि वैवाहिक और प्रेम संबंधों को लेकर आज का दिन खास रहेगा. वैवाहिक संबंधों में एक दूसरे की देखभाल अच्छे से होगी. प्रेम संबंधों में आज का दिन खास इसलिए रहेगा कि शाम 5 बजे से लेकर 7 बजे के बीच आप अपने प्रेम संबंधों को वैवाहिक संबंधों में बदलने की बात अपने प्रेमी या परिजनों से कर सकते हैं. आज आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे.
करियर राशिफल: वह बताते हैं कि जो जातक सरकारी नौकरी के एग्जाम या अपनी स्कूली पढ़ाई की तैयारी में लगे हैं, आज भी उन्हें व्यवधान के साथ ही अपनी पढ़ाई जारी रखनी होगी. जितनी भी आप पढ़ाई करें, अच्छे से करें. पढ़ाई में व्यवधान रहेंगे लेकिन जितनी भी आज आप पढ़ाई करें, एकाग्र मन से करें, जिससे वो पढ़ाई आपके आने वाले एग्जाम या भविष्य में काम आएगी. अपने भविष्य को संवारने के लिए जो जातक नौकरी की तलाश में हैं, आज उन्हें सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. यदि आज आप नौकरी के लिए ऑफलाइन या ऑनलाइन आवेदन करते हैं, तो आपको इंटरव्यू के लिए कोई अच्छी सूचना मिल सकती है. यदि आपके पास नौकरी के लिए आज कोई फोन या अन्य माध्यम से सूचना प्राप्त होती है, तो आपको सफलता जरूर मिलेगी.
व्यावसायिक राशिफल: वह आगे बताते हैं कि कार्यक्षेत्र में आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. आज आप जो भी कार्य करें, उससे पूर्व भगवान गणेश को मीठा भोग जरूर लगाएं. ऐसा करने से आपको सभी कार्यों में सफलता मिलेगी, साथ ही कार्यक्षेत्र में आज उम्मीद से अधिक आर्थिक लाभ होने के योग हैं. जो जातक नौकरी करते हैं, उन्हें आज अपने बॉस या सीनियर से शाबाशी मिल सकती है, साथ ही आय में बढ़ोतरी होने के योग भी आज बने हुए हैं. यदि अच्छी सैलरी के साथ किसी जॉब का ऑफर आता है, तो इसके लिए आज का दिन अच्छा नहीं है. भविष्य में मुश्किल आ सकती है.
NOTE: सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा से उनके फोन नंबर 9997509443 और 7895714521 पर संपर्क कर सकते हैं.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/astro/daily-horoscope-aaj-ka-mithun-rashifal-gemini-horoscope-today-career-astrological-prediction-best-day-for-job-seeker-business-and-love-life-local18-9177996.html
