Agency:Bharat.one Uttarakhand
Last Updated:
Mithun Rashifal: हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा ने Bharat.one से कहा कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन वैवाहिक संबंधों में अच्छा रहेगा. दांपत्य जीवन में विवाद का जो योग चल रहा था, उसपर विर…और पढ़ें
मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा.
हरिद्वार. मिथुन राशि (Mithun ka Aaj ka Rashifal) के जातकों के लिए आज गुरुवार का दिन कुछ खास और नया रहने वाला है. आपके जीवन में नया मोड़ आने वाला है. आज 13 फरवरी का दिन मिथुन वालों के लिए कार्यक्षेत्र, प्रेम संबंध, करियर और वैवाहिक जीवन में खुशियों से भरा रहेगा. ग्रहों के स्वामी सूर्य कल रात यानी 12 फरवरी की रात को शनि की कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं. कल रात 10:03 से सूर्य और बुध ग्रह की युति कुंभ राशि में होने के कारण बुध आदित्य योग बन रहा है. बुध आदित्य योग बनने से मिथुन राशि के जातकों पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. आज परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन होगा. शुभ सूचना मिलने के योग बनेंगे. व्यापार आदि में चल रही सभी समस्याएं खत्म होंगी और प्रेम संबंधों, वैवाहिक संबंधों में एक दूसरे के प्रति समर्पण भाव रहेगा. आज 13 फरवरी का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है.
लव राशिफल: मिथुन राशि के लव राशिफल को लेकर हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा ने Bharat.one से कहा कि आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए वैवाहिक संबंधों में अच्छा रहेगा. दांपत्य जीवन में जो खटपट, विवाद और तनाव के योग चल रहे थे, उन सभी पर विराम लगेगा. बुध आदित्य योग बनने से मिथुन राशि के वैवाहिक संबंधों में एक दूसरे के प्रति समर्पण भाव और रिश्ते मजबूत होने के योग हैं. यदि आज जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर तनाव होता है, तो शांति से सब कुछ ठीक हो जाएगा. प्रेम संबंधों को लेकर आज स्थिति सामान्य रहने वाली है. आप दोनों में किसी बात को लेकर तर्क वितर्क होता है, तो वह कुछ ही समय तक रहेगा. इसके बाद आप दोनों में सुलह हो जाएगी. दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक आप अपने प्रेम संबंधों के बारे में यदि अपने परिजनों से बात करते हैं, तो आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहेगा.
करियर राशिफल: उन्होंने कहा कि मिथुन राशि का आज का दिन करियर की दृष्टि से अच्छा रहेगा. करियर में जो बाधाएं उत्पन्न हो रही थीं, उन सभी पर विराम लगेगा. करियर संबंधी लाभ होगा. आप जिस भी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे थे, उसमें आज सफलता मिलने के योग बन रहे हैं. आज दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक का समय आपके करियर के लिए अच्छा रहेगा. यदि आपने नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है, तो आज इंटरव्यू के लिए कॉल आने की संभावना है और यदि आज आप इंटरव्यू देते हैं और समय आपके हाथ में है, तो कोशिश करें कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच ही इंटरव्यू दें. आज नौकरी के लिए अप्लाई करने पर जल्द ही शुभ और अच्छे परिणाम मिलेंगे. सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं को भी आज अच्छे और शुभ संकेत मिलने के योग बन रहे हैं. करियर को लेकर आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है.
व्यावसायिक राशिफल: ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा ने आगे कहा कि मिथुन राशि के कार्यक्षेत्र, कारोबार आदि के लिए 13 फरवरी का दिन तरक्की के नए अवसर लेकर आया है. शनि की कुंभ राशि में सूर्य और बुध ग्रह की युति से बुध आदित्य योग बनने से मिथुन राशि के कार्यक्षेत्र के लिए काफी अच्छा है. बिजनेस, जॉब आदि में चल रही सभी समस्याओं पर आज विराम लगेगा. आज आपको अपने बॉस या सीनियर से प्रोत्साहन मिलेगा, साथ ही यदि आप खुद एक कंपनी या बिजनेस चलाते हैं, तो आपको धन लाभ होने की पूर्ण संभावना है. आज आपको नया बिजनेस शुरू करने के अच्छे संकेत मिलेंगे. यदि आज आप कोई नया कारोबार करते हैं, तो आपको उसमें आर्थिक लाभ होने के योग बनेंगे.
Note: सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के विद्वान ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा से उनके फोन नंबर 7895714521 और 9997509443 पर संपर्क कर सकते हैं.
Dehradun,Uttarakhand
February 13, 2025, 05:01 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/astro/daily-horoscope-aaj-ka-mithun-rashifal-gemini-horoscope-today-astrological-predication-best-day-for-love-career-business-local18-9027484.html







