Last Updated:
Navkar Mahamantra Divas 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में जैन धर्म के सबसे पवित्र और सर्वव्यापी मंत्र ‘नवकार महामंत्र’ के सामूहिक जप में हिस्सा लिया. साथ ही उन्होंने महाम…और पढ़ें
नवकार महामंत्र समारोह में आम लोगों संग बैठ PM मोदी ने किया जप
हाइलाइट्स
- पीएम मोदी ने नवकार महामंत्र दिवस पर सामूहिक जप में हिस्सा लिया.
- नवकार महामंत्र जैन धर्म का पवित्र और सर्वव्यापी मंत्र है.
- पीएम मोदी की सादगी और विनम्रता ने सबका ध्यान आकर्षित किया.
हर साल 9 अप्रैल को जैन धर्म के सबसे पवित्र और सर्वव्यापी मंत्र नवाकर महामंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है. इस दिन जैन धर्म के फॉलोअर्स सामुदायिक रूप से नवकार महामंत्र का जप करते हैं. नवाकर महामंत्र को नमस्कार मंगल या परमेष्ठी मंत्र भी कहा जाता है और यह जैने साधु-मुनियों को पूर्णत: समर्पित है. इस बार नवाकर महामंत्र दिवस पर प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी ने विज्ञान भवन में आयोजित नवकार महामंत्र के सामूहिक जप में हिस्सा लिया. इस अवसर पर पीएम मोदी की सादगी ने सबका ध्यान आकर्षित किया. आइए जानते हैं नवाकर महामंत्र का महत्व…
नवकार महामंत्र
णमो अरिहंताणं
णमो सिद्धाणं
णमो आयरियाणं
णमो उवज्झायाणं
णमो लोए सव्व साहूणं।
एसो पंच णमोक्कारो, सव्व पावप्पणासणो
मंगलाणं च सव्वसिं, पढमं हवइ मंगलं।।
नवकार महामंत्र का महत्व
यह आयोजन जैन धर्म के पवित्र ‘नवकार महामंत्र’ के सामूहिक जाप के लिए आयोजित किया गया था, ये भगवान महावीर के जन्मोत्सव से जुड़ा है. नवकार महामंत्र को नमस्कार मंगल या परमेष्ठी मंत्र भी कहा जाता है और यह जैन साधु व मुनियों को समर्पित है. नवकार महामंत्र में पहले पांच नमस्कार का वर्णन था, फिर कई अन्य मंत्रों को जोड़ा गया. इसका अर्थ है कि मैं परमज्ञानी आत्मविजयी और सिद्धों को नमस्कार करता हूं. मैं सभी सिद्ध पुरुषों को नमन करता है. मान्यता है कि इस मंत्र के जप से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और जीवन में मंगल ही मंगल बना रहता है.
पीएम मोदी ने किया मंत्र का जप
नवाकर महामंत्र दिवस के शुभ अवसर पर पीएम मोदी ने वरिष्ठजनों के साथ मिलकर मंत्र का जप किया. साथ ही उन्होंने महामंत्र के उद्देश्यों के बारे में जानकारी भी दी. इस अवसर पर पीएम मोदी की सादगी ने सबका ध्यान आकर्षित किया. सफेद रंग का परिधान पहने प्रधानमंत्री बिना जूतों के सभा स्थल में पहुंचे. उन्होंने मंच पर बैठने के बजाय सामान्य लोगों के बीच जाकर स्थान ग्रहण किया. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
आम लोगों के साथ बैठे पीएम मोदी
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते समय पीएम मोदी ने जूते नहीं पहने थे, केवल उनके पैरों में सफेद मोजे ही थे. अगाध आस्था स्वरूप उन्होंने मंच छोड़कर आम लोगों संग बैठना पसंद किया. पीएम मोदी का यह कदम उनकी विनम्रता और भारतीय परंपराओं के प्रति गहरे सम्मान को दिखाता है. सोशल मीडिया पर उनकी इन तस्वीरों को देखकर लोग उनकी सादगी और संस्कृति के प्रति लगाव की प्रशंसा कर रहे हैं.
विश्वास का केंद्र है नवकार महामंत्र
पीएम मोदी ने मंच से ‘नवकार महामंत्र दिवस’ कार्यक्रम को संबोधित किया. माना कि महामंत्र से जीवन में स्थिरता और शांति का संचार होता है. उन्होंने कहा कि ‘नवकार महामंत्र’ विनम्रता, शांति और सार्वभौमिक सद्भाव का प्रतीक है. इस कार्यक्रम में भाग लेकर मुझे खुशी हुई. ‘नवकार महामंत्र’ सिर्फ एक मंत्र नहीं है. यह हमारे विश्वास का केंद्र है और इसका महत्व केवल आध्यात्मिक नहीं है. यह हमारे जीवन का मूल स्वर है. नवकार महामंत्र सिर्फ मंत्र नहीं है. ये हमारी आस्था का केंद्र है. हमारे जीवन का मूल स्वर और इसका महत्व सिर्फ आध्यात्मिक नहीं है. ये स्वयं से लेकर समाज तक, सबको राह दिखाता है, जन से जग तक की यात्रा है. इस मंत्र का प्रत्येक पद ही नहीं, बल्कि प्रत्येक अक्षर अपने आप में एक मंत्र है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/dharm/navkar-mahamantra-day-2025-pm-modi-chants-the-navkar-mahamantra-know-what-is-navkar-mantra-and-importance-of-navkar-mantra-9163624.html

















