Morning Bad Habits: सनातन धर्म और ज्योतिष शास्त्र में दिन की शुरुआत को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है. मान्यता है कि व्यक्ति सुबह उठते ही सबसे पहले जो कर्म करता है, उसका सीधा प्रभाव पूरे दिन ही नहीं बल्कि उसके जीवन, स्वास्थ्य, धन और ग्रह दशा पर भी पड़ता है. सुबह की शुरुआत सही तरीके से की जाए तो दिन भर ऊर्जा, सफलता और तरक्की के रास्ते खुलते हैं, वहीं अगर दिन की शुरुआत सही तरीके से ना की जाए तो कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. शास्त्रों में कुछ ऐसे कार्य बताए गए हैं, जिन्हें सुबह उठते ही करना अशुभ माना गया है. कहा जाता है कि इन गलतियों के कारण व्यक्ति को मानसिक तनाव, आर्थिक तंगी और ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं सुबह उठते ही ऐसे कौन से चार काम हैं, जो भूलकर भी नहीं करने चाहिए…
सुबह उठते ही नकारात्मक विचार
धर्म ग्रंथों के अनुसार सुबह का समय सबसे शुभ माना जाता है क्योंकि यह अत्यंत पवित्र और सकारात्मक ऊर्जा से भरा होता है. अगर व्यक्ति नींद से उठते ही चिंता, क्रोध, ईर्ष्या या नकारात्मक सोच में डूब जाता है, तो इसका प्रभाव पूरे दिन पर पड़ता है. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार ऐसा करने से मानसिक अशांति बढ़ती है और कार्यों में बार-बार बाधाएं आती हैं. शास्त्रों में सलाह दी गई है कि सुबह उठते ही ईश्वर का स्मरण करें या मन में सकारात्मक संकल्प लें.

सूर्योदय के बाद सोते रहना
शास्त्रों में सूर्योदय के बाद सोते रहना दरिद्रता का कारण माना गया है. माना जाता है कि इससे सूर्य देव और माता लक्ष्मी अप्रसन्न होती हैं. वैदिक ज्योतिष में सूर्य को आत्मबल, स्वास्थ्य और सम्मान का कारक ग्रह बताया गया है. वहीं जो व्यक्ति देर तक सोता है, उसके जीवन में आलस्य, आर्थिक समस्याएं और अवसरों की कमी देखी जाती है. यही कारण है कि आयुर्वेद और धर्म दोनों में सूर्योदय से पहले उठने की सलाह दी गई है.
सुबह-सुबह लड़ाई-झगड़ा करना
कई लोग होते हैं, जो सुबह उठते ही परिवार या किसी अन्य व्यक्ति से झगड़ा करना, ऊंची आवाज में बोलना या अपशब्द कहना भी अत्यंत अशुभ माना गया है. शास्त्रों के अनुसार ऐसा करने से घर की सकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है और राहु-केतु जैसे ग्रहों का नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकता है. इसका असर पारिवारिक कलह, आर्थिक नुकसान और मानसिक तनाव के रूप में देखने को मिलता है.

जमीन पर पैर पटकना
कई लोगों में आदत होती है कि बिस्तर से उठते ही जमीन पर जोर से पैर पटकर उठते हैं, ऐसा करना बहुत अशुभ माना गया है. शास्त्रों में धरती को माता का स्थान और सम्मान दिया गया है. सुबह उठते ही जमीन पर पैर पटकना आपके दुर्भाग्य का संकेत माना गया है, ऐसा करने से ना केवल पृथ्वी माता का अपमान होता है बल्कि जीवन के सभी क्षेत्र में नकारात्मकता का सामना करना पड़ता है.
बिस्तर से उठते ही क्या करें शुभ शुरुआत के लिए?
- हथेलियों को देखकर कर दर्शन करें.
- पृथ्वी माता को प्रणाम करें.
- ईश्वर या अपने इष्ट देव का स्मरण करें.
- शांत मन और सकारात्मक विचार से दिन की शुरुआत करें.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/dharm/never-do-these-four-things-in-morning-according-to-jyotish-subah-uthte-hi-ye-kaam-na-karein-ws-kl-10102953.html






