Friday, March 13, 2026
37 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Numerology Egoistic Numbers: इन 3 मूलांक वालों का न करें ईगो हर्ट, आपको मान बैठेंगे अपना दुश्मन, भूलेंगे नहीं, मौका देख कर देंगे पलटवार!


Last Updated:

Most Revengeful Mulank: अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 3 ऐसे मूलांक वाले लोग हैं, जिनका कभी भी ईगो हर्ट नहीं करना चाहिए. उन लोगों को अपना आत्म सम्मान बहुत प्यारा है. ईगो हर्ट करने पर वे पलटवार कर देंगे. एक मूलांक ऐसा है कि वह अंतहीन बदला लेने की ठान लेता है. आइए जानते हैं इन मूलांक वालों के बारे में.

इन मूलांक वालों का न करें ईगो हर्ट, आपको मान बैठेंगे दुश्मन, करेंगे पलटवार!Zoom

इन मूलांक वालों का न करें ईगो हर्ट.

Most Revengeful Mulank: आपने देखा होगा कि कुछ लोग अपमान को भूलकर आगे बढ़ जाते हैं. उनके लिए सम्मान और अपमान का कोई मतलब नहीं होता है. कुछ लोग अपमानित होने पर टूट जाते हैं और अवसाद में चले जाते हैं, जबकि कुछ लोग बहुत ही मजबूत होते हैं. जब उनका ईगो हर्ट होता है तो वे भूलते नहीं हैं. जब मौका मिलता है तो वे पलट कर जवाब देते हैं, कुछ अपने समय का इंतजार करते हैं तो कुछ तत्काल ही उत्तर देते हैं. अंक ज्योतिष शास्त्र में ऐसे 3 मूलांक वाले लोग हैं, जिनके ईगो को भूलकर भी ​हर्ट नहीं करना चाहिए क्योंकि उनके दिमान से अपमान का दृश्य भूलता नहीं है, एक मूलांक तो ऐसा है कि वह अंतहीन बदले की भावना से भर जाता है और पूरे जीवन बदला लेने के लिए तैयार रहता है.

इन मूलांक वालों का न करें ईगो हर्ट

अंक ज्योतिष के अनुसार, 9 ग्रह 9 मूलांकों के स्वामी ग्रह होते हैं. उनके स्वभाव के अनुरूप ही व्यक्ति का व्यवहार होता है. 1 से लेकर 9 तक के मूलांकों में 3 ऐसे मूलांक हैं, जिनका ईगो नहीं हर्ट करना चाहिए. मूलांक 1, 8 और 9 वालों का अपमान न करें, वे अपमान घूंट पीकर आपको रुलाने की क्षमता रखते हैं.

  • राजा होते हैं मूलांक 1 वाले: अंक ज्योतिष में मूलांक 1 का स्वामी ग्रह सूर्य है. सूर्य ग्रहों के राजा हैं. राजा के अंदर अपनी सत्ता और शक्ति का अहंकार होता है. व​ह चाहे छोटा हो या बड़ा, अपने राजा के स्वभाव को कभी नहीं छोड़ता. उसके अंदर स्वयं को सबसे ऊपर और आगे रखने का भाव रहता है. यदि आप ऐसे व्यक्ति के ईगो यानि अहम् को ठेस पहुंचाते हैं तो वह अपको अपना विरोधी मान लेगा. फिर आप उससे नहीं बच सकते हैं क्योंकि राजा के स्वभाव में ही है विरोधी को दंड देना. वह अपने अपमान का बदला लिए बगैर शांत नहीं बैठेगा. जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ होता है, उनका मूलांक 1 होता है.
  • मूलांक 8 वाले लेते है अंतहीन बदला: मूलांक 8 के स्वामी ग्रह शनि देव हैं. जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 8 होता है. शनि देव ने अपनी मां का अपमान करने के लिए अपने पिता सूर्य को दंडित किया. उनसे शत्रुता का भाव रखते हैं. मूलांक 8 वाले लोग न्याय प्रिय होते हैं और गलत बर्दाश्त नहीं करते हैं. यदि आपने उनका अपमान कर दिया तो फिर आपके लिए संकट पैदा हो सकता है. मूलांक 8 लोग अंतहीन बदला लेने में विश्वास रखते हैं. जब तक वे आपको आपके किए का दंड न दे दें, तब तक शांत नहीं बैठते हैं.
  • असीम ऊर्जा के स्वामी हैं मूलांक 9: मूलांक 9 का स्वामी ग्रह मंगल है. मंगल देवाताओं के सेनापति हैं. उनके अंदर अपार ऊर्जा और पराक्रम भरा हुआ है. इस वजह से मूलांक 9 वाले लोग अतिउत्साही और पराक्रमी होते हैं. इन लोगों के अंदर डर नाम की चीज नहीं होती है. इनके लिए ही कहा गया है-डर के आगे जीत है. जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 9 होता है. ये लोग भी त्वरित प्रतिक्रियावादी होते हैं. मूलांक 1 और 8 वाले आपको तत्काल प्रतिक्रिया न दें, लेकिन मूलांक 9 के लोग तत्काल ही प्रतिक्रिया दे देते हैं. आप उनका एक बार ईगा हर्ट करके देखें, आपको तुरंत जवाब मिल जाएगा.

About the Author

authorimg

कार्तिकेय तिवारी

कार्तिकेय तिवारी Hindi Bharat.one Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. डिजि…और पढ़ें


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/astro-tips-numerology-numbers-with-high-ego-do-not-hurt-these-mulank-revenge-nature-10268221.html

Hot this week

चैत्र नवरात्रि पर भूतड़ी अमावस्या और खरमास का साया, तो क्या नहीं होंगे शुभ कार्य? – Bharat.one हिंदी

होमवीडियोधर्मचैत्र नवरात्रि पर भूतड़ी अमावस्या-खरमास का साया, तो...

शुक्रवार व्रत में सुनें यह कथा, वैभव लक्ष्मी के आशीर्वाद से छप्पर फाड़ मिलेगा पैसा! – Bharat.one हिंदी

होमवीडियोधर्मशुक्रवार व्रत में सुनें यह कथा, वैभव लक्ष्मी...

Topics

चैत्र नवरात्रि पर भूतड़ी अमावस्या और खरमास का साया, तो क्या नहीं होंगे शुभ कार्य? – Bharat.one हिंदी

होमवीडियोधर्मचैत्र नवरात्रि पर भूतड़ी अमावस्या-खरमास का साया, तो...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img