Home Astrology panchang for buying car inauspicious timing causes near fatal accident in car...

panchang for buying car inauspicious timing causes near fatal accident in car showroom east delhi | अशुभ मुहूर्त से शोरूम में हुई दुर्घटना! कांच की दीवार तोड़ 15 फीट नीचे गिरी महिला

0
6


हिंदू धर्म में कोई भी मांगलिक कार्य करने से पहले शुभ मुहूर्त देखते हैं. विवाह, सगाई, विदाई, मुंडन, गृह प्रवेश हो या फिर कोई नई कार या बाइक लेनी हो, लोग शुभ मुहूर्त देखकर ही आगे काम के लिए आगे बढ़ते हैं. कुछ विशेष तारीखों और दिन विशेष के समय में शुभ मुहूर्त बनते हैं और उस पर मांगलिक कार्य किए जाते हैं. कई बार लोग अपनी मर्जी से काम करते हैं और वह सफल नहीं होता या उसके परिणाम अशुभ होते हैं तो मन में यह बात आती है कि काम शुभ मुहूर्त में नहीं किया. अशुभ मुहूर्त और उस दौरान लापरवाही की एक ऐसी घटना पूर्वी दिल्ली में हुई, जहां पर नई कार खरीदने गई महिला की जान पर बन आयी.

अशुभ दिन खरीदने गए कार, लापरवाही से हुई दुर्घटना

इस सप्ताह सोमवार की शाम पूर्वी दिल्ली में एक महिला अपने पति के साथ थार कार खरीदने के लिए शो रूम में गई थी. एक सप्ताह पहले ही उन्होंने कार बुक की थी. पति ने पत्नी को जन्मदिन पर कार गिफ्ट ​किया था.

एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि उनके पंडित जी ने उनको सोमवार को कार घर ले जाने के लिए मना किया था क्योंकि वह शुभ दिन नहीं था. लेकिन वे लोग नहीं माने, तो पंडित जी ने पूजा की और नींबू कार के पहिए के नीचे रखा.

महिला कार की ड्रा​इविंग सीट पर बैठी और गाड़ी स्टार्ट करके नींबू की रस्म पूरी करनी चाही, लेकिन उसने एक्सेलेरेटर को ज्यादा जोर से दबा दिया. इसके परिणाम स्वरूप कार शोरूम के कांच की दीवार को तोड़ते हुए नीचे गिर गई.

कार लगभग 15 फीट नीचे फुटपाथ पर गिरी और बाद में पलट गई. आसपास के लोगों ने उस महिला को कार से बाहर निकाला. इस घटना में महिला के गर्दन में चोटें आईं. हालांकि इस दुर्घटना में कोई और घायल नहीं हुआ. भगवान का शुक्र है कि इस घटना में महिला को ज्यादा चोटें नहीं आईं.

सोमवार को पूरे दिन था मृत्यु पंचक

सोमवार 8 सितंबर को पूरे दिन मृत्यु पंचक था. मृत्यु पंचक में शुभ कार्य करने की मनाही है. इस दिन आश्विन कृष्ण प्रतिपदा तिथि थी, उस दिन से पितृ पक्ष का प्रारंभ हुआ​ था.

ये भी पढ़ें: आज का पंचांग 11 सितंबर 2025 (Aaj Ka Panchang): आज का दिन कहीं अशुभ तो नहीं, शुभ काम करने जा रहे हैं तो जान लें आज के दिन की ग्रह-दशा

कार, बाइक खरीदने के लिए क्यों देखते हैं शुभ मुहूर्त?

कार, बाइक, मकान, दुकान, जमीन आदि को प्रॉपर्टी से जोड़कर देखते हैं, जो लक्ष्मी कृपा के फलस्वरूप लोगों को प्राप्त होते हैं. शुभ मुहूर्त में ली गई कार, बाइक, मकान या अन्य प्रॉपर्टी हमारे जीवन में उन्नति का कारक बने, उससे हमारे सुख और समृद्धि में बढ़ोत्तरी हो. शुभ मुहूर्त में की गई कार की खरीदारी हमारे लिए सुरक्षित भी मानी जाती है.

पंचांग के अनुसार, भद्रा, राहुकाल या अन्य अशुभ समय में कार या कोई प्रॉपर्टी की खरीदारी अशुभ साबित हो सकता है. उसका परिणाम सुखद नहीं होता है और उस कार्य में सफलता नहीं मिलती है. इस वजह से लोग कोई भी कार्य करने से पूर्व पंचांग की मदद से शुभ मुहूर्त देखते हैं.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/dharm/panchang-for-buying-car-inauspicious-timing-causes-near-fatal-accident-in-car-showroom-east-delhi-ws-ekl-9608211.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here