Home Astrology Paush Purnima 2025 Upay: पौष पूर्णिमा पर करें इस नीले फूल के...

Paush Purnima 2025 Upay: पौष पूर्णिमा पर करें इस नीले फूल के उपाय, माता लक्ष्मी होंगी खुश, मिटेगी आर्थिक तंगी, धन से भरेगा घर!

0
3


Last Updated:

Paush Purnima 2025 Upay: इस साल पौष पूर्णिमा 13 जनवरी दिन सोमवार को है. पौष पूर्णिमा के दिन नीले रंग के फूल का उपाय आपकी किस्मत बदल सकती है. नीले रंग वाला अपराजिता का फूल धन, सुख और समृद्धि के लिए अच्छा माना जाता है….और पढ़ें

पौष पूर्णिमा: करें इस नीले फूल के उपाय, मिटेगी आर्थिक तंगी, धन से भरेगा घर!

पौष पूर्णिमा पर नीले फूल के उपाय.

Paush Purnima 2025 Upay: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस साल पौष पूर्णिमा 13 जनवरी दिन सोमवार को है. पौष पूर्णिमा का व्रत, स्नान और दान एक ही दिन होगा. पौष पूर्णिमा के अवसर पर आप धन प्राप्ति के उपाय कर सकते हैं. इस दिन प्रदोष काल में धन और वैभव की देवी माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं. पौष पूर्णिमा के दिन नीले रंग के फूल का उपाय आपकी किस्मत बदल सकती है. नीले रंग वाला अपराजिता का फूल धन, सुख और समृद्धि के लिए अच्छा माना जाता है. अपराजिता के फूल का ज्योतिष उपाय करके आप अपनी आर्थिक स्थिति को ठीक कर सकते हैं. काशी के ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट से जानते हैं पौष पूर्णिमा पर नीले फूल के उपायों के बारे में.

पौष पूर्णिमा 2025: धन लाभ के उपाय
1. पौष पूर्णिमा को सूर्यास्त के बाद माता लक्ष्मी की पूजा करें. उन्हें अपराजिता के फूल अर्पित करें. इस नीले फूल की एक माला बनाकर लक्ष्मी जी को ​अर्पित करें. पूजा के बाद फूल को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या धन स्थान पर रख दें. लक्ष्मी कृपा से आपकी आर्थिक तंगी दूर हो सकती है और धन धान्य में बढ़ोत्तरी हो सकती है.

2. अपराजिता के फूल को विष्णुकांता, विष्णु​प्रिया आदि नाम से जानते हैं. पौष पूर्णिमा को पूजा करते समय भगवान विष्णु को यह नीला फूल चढ़ाएं. लक्ष्मी नारायण की कृपा से आपके धन, सुख, समृद्धि में बढ़ोत्तरी होगी. धन का संकट दूर हो सकता है.

3. शनि के कष्टों से मुक्ति के लिए भी अपराजिता का फूल कारगर माना जाता है. शनि देव का प्रिय रंग काला और नीला है. शनि देव को अपराजिता के नीले फूल अर्पित करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है. शनि से जुड़ी समस्याओं और कष्टों से मुक्ति मिल सकती है.

4. करियर में आपको उन्नति करनी है तो बुधवार के दिन मां दुर्गा को अपराजिता के फूल अर्पित करें. अपराजिता के 11 फूल या उससे बनी माला मां दुर्गा को अर्पित करें. इससे आपको लाभ दिखेगा.

5. शनिवार के दिन हनुमान जी को अपराजिता के फूल चढ़ाने से भी लाभ होता है. आपके कष्ट मिटेंगे, सुख और समृद्धि में बढ़ोत्तरी होगी.

6. पूर्णिमा की रात चंद्रमा की पूजा होती है. इस दिन आप चंद्रमा की पूजा करें और उनको अपराजिता के फूल चढ़ाएं. आपके घर की बरकत होगी.

7. बिजनेस में उन्नति करनी है तो अपराजिता के 11 फूल अपने इष्ट देव को अर्पित करें. धन का आगमन बढ़ सकता है.

8. पौष पूर्णिमा सोमवार के दिन है. इस दिन भगवान शिव की पूजा करते हैं. आप पौष पूर्णिमा पर शिवजी को अपराजिता के नीले फूल ​अर्पित करें. शिव कृपा से आपके सभी दुख दूर होंगे. धन की किल्लत खत्म होगी.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/astro-tips-paush-purnima-2025-aparajita-blue-flower-remedies-for-money-attraction-dhan-prapti-ke-liye-neele-phool-ke-upay-8951071.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here