Home Astrology pet vastu tips। घर में पालतू जानवरों के लिए वास्तु

pet vastu tips। घर में पालतू जानवरों के लिए वास्तु

0
2


Vastu Tips For Pets : आजकल अधिकतर लोग अपने घरों में कुत्ते, बिल्ली या अन्य पालतू जानवर पालते हैं. ये केवल हमारे साथी ही नहीं होते, बल्कि हमारे घर की ऊर्जा और माहौल पर भी असर डालते हैं. कई बार हम अनजाने में ऐसी जगहों पर पालतू जानवरों का बिस्तर या घर बना देते हैं, जो वास्तु के अनुसार ठीक नहीं होतीं और इसका असर पूरे परिवार की सेहत, शांति और समृद्धि पर पड़ सकता है. इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में पालतू जानवरों के लिए कौन सी जगहें बेहतर होती हैं और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है. आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से.

पालतू जानवरों की सही जगह
अगर आपके पास कुत्ता है तो ध्यान दें कि वह केतु ग्रह का प्रतीक माना जाता है. केतु एक ऐसी ऊर्जा को दर्शाता है, जो बदलाव लाता है और चीज़ों की शुरुआत करता है. यही वजह है कि अगर कुत्ते को ऐसी दिशा में रखा जाए जो पहले से ही असंतुलित है, तो परेशानी बढ़ सकती है.

इन दिशाओं को वास्तु में नकारात्मक या भारी दिशा माना जाता है. जब कुत्ते को इनमें से किसी दिशा में रखा जाता है, तो घर में तनाव, अकारण बहस, या मानसिक परेशानी जैसी चीज़ें बढ़ सकती हैं.

पालतू के लिए बेहतर दिशाएं
पालतू जानवरों के रहने या सोने की जगह के लिए उत्तर, उत्तर-पूर्व और पूर्व दिशा सबसे उपयुक्त मानी जाती है. ये दिशाएं सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होती हैं और घर में हल्कापन, खुशहाली और सामंजस्य बनाए रखती हैं.

-उत्तर दिशा: यह दिशा शांति और आराम की होती है. यहां कुत्ते को रखने से वह ज्यादा सहज रहता है.
-पूर्व दिशा: इसे नई शुरुआत की दिशा माना गया है. यह ऊर्जा को संतुलित करती है.
-उत्तर-पूर्व: सबसे शुभ दिशा मानी जाती है, जो पूरे घर में पॉजिटिव वाइब्स फैलाने में मदद करती है.

कुछ जरूरी बातें
1. पालतू का खाना और पानी रखने की जगह भी सही दिशा में होनी चाहिए – कोशिश करें कि ये उत्तर या पूर्व में रखे जाएं.
2. साफ-सफाई का खास ध्यान रखें – गंदगी नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती है.
3. पालतू की चीज़ें जैसे खिलौने या कपड़े इधर-उधर न फैले हों – इससे घर में अव्यवस्था की भावना बढ़ती है.
4. पालतू को प्यार देना और उसका ध्यान रखना भी ऊर्जा संतुलन का हिस्सा है – ये भावना पूरे घर में असर डालती है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/astro-tips-vastu-tips-for-pets-right-direction-for-bed-kis-disha-me-ho-paltu-pashuyon-ka-bistar-ws-ekl-9560765.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here