Rahu In 11th House: जन्म कुंडली में ग्यारहवां भाव उन चीज़ों से जुड़ा होता है, जिनका सीधा रिश्ता आपकी कमाई, फायदा, दोस्ती, सपनों की पूर्ति और सोशल सर्किल से होता है. यह घर बताता है कि इंसान जिंदगी में कितना आगे बढ़ पाएगा, कौन-कौन से मौके मिलेंगे और किस तरह की पहचान बनेगी. जब इसी जगह पर राहु बैठ जाए तो जीवन में कई मौके अचानक उभरकर सामने आते हैं. राहु एक ऐसा ग्रह है जो इंसान को बड़ा सोचने, अलग कदम उठाने और भीड़ से अलग पहचान बनाने के लिए प्रेरित करता है, लेकिन यही राहु अगर बिगड़ जाए तो ये सब कुछ उल्टा भी कर सकता है. ग्यारहवें भाव में राहु का होना अकसर इंसान को तेज दिमाग, समझदार सोच और नेटवर्क बढ़ाने की क्षमता देता है. ऐसे लोग लोगों को जोड़ने में माहिर होते हैं, पैसे कमाने के नए तरीके ढूंढ लेते हैं और कभी-कभी अपने टैलेंट से रातों-रात लाइमलाइट में भी आ जाते हैं, लेकिन राहु एक मायावी ग्रह माना जाता है. इसका असर उस डोरी जैसा है जो कब ढीली हो जाए या कब खिंच जाए, इसका पता नहीं चलता.
इसलिए इस भाव में राहु जहां एक तरफ मौके देता है, वहीं दूसरी तरफ लालच, गलत दोस्ती, झूठे सपने या गलत दिशा में भागने का डर भी पैदा कर सकता है, अगर कुंडली में राहु मजबूत हो तो इंसान को समाज से बड़ा फायदा होता है. लोग सपोर्ट करते हैं, पहचान बनती है और लाइफ में बड़ा नाम मिलता है, लेकिन राहु कमजोर हो जाए तो दोस्ती में धोखा, कमाई में अटकन और लक्ष्य पूरा करने में दिक्कतें आने लगती हैं. इसलिए इस भाव में राहु का असर समझना बेहद जरूरी है, ताकि फायदा बढ़ाया जा सके और नुकसान से बचा जा सके. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी, वास्तु विशेषज्ञ एवं न्यूमेरोलॉजिस्ट हिमाचल सिंह.
राहु ग्यारहवें भाव में होने के सकारात्मक प्रभाव
1. तेज़ तरक्की और नए मौके
इस जगह राहु बैठकर आपको अचानक तरक्की दिला सकता है. नए प्रोजेक्ट, बड़े मौके, ज्यादा कमाई या नाम बनने का समय जल्दी आता है. कई बार इंसान अपनी मेहनत से ज्यादा अचानक फायदा भी पा जाता है.
2. बड़ा नेटवर्क और सोशल सपोर्ट
यह राहु इंसान को लोगों से जोड़ने में माहिर बनाता है. ऐसे लोग बड़े ग्रुप में आसानी से घुल-मिल जाते हैं और पहचान जल्दी बनाते हैं. इनके कई जानने वाले होते हैं, जो ज़रूरत पड़ने पर मदद भी करते हैं.
3. इनोवेटिव सोच और नए आइडिया
ग्यारहवें भाव का राहु इंसान की सोच को अलग दिशा देता है. ऐसे लोग नई चीजें जल्दी पकड़ लेते हैं, टेक्नोलॉजी में आगे होते हैं और अकसर अपने अनोखे आइडिया से कमाई के नए रास्ते निकाल लेते हैं.
4. ऑनलाइन काम में सफलता
जो लोग सोशल मीडिया, डिजिटल प्लैटफॉर्म या मार्केटिंग से जुड़े होते हैं, उनके लिए यह राहु बहुत अच्छे नतीजे देता है. यहां बैठकर राहु पब्लिक इमेज को मजबूत करता है.
राहु ग्यारहवें भाव के नकारात्मक प्रभाव
1. गलत दोस्ती या गलत सलाह का असर
कभी-कभी राहु आपको ऐसे लोगों से जोड़ देता है, जो आगे जाकर नुकसान पहुंचा सकते हैं. गलत दोस्ती, गलत प्लान या धोखा इस स्थिति में आम बात है.
2. पैसे को लेकर लालच या जल्दबाज़ी
राहु इंसान को जल्दी अमीर बनने का सपना दिखाता है. ऐसे में कई लोग रिस्क ज्यादा ले लेते हैं और बाद में नुकसान उठाते हैं. कमाई बढ़ती है लेकिन बचत कम होती है.
3. झूठे नाम और दिखावे की तरफ झुकाव
कभी-कभी यह राहु इंसान को ज्यादा दिखावा करने, फॉलोअर्स की दौड़ या सोशल इमेज को लेकर ओवरथिंकिंग में डाल देता है.
4. लक्ष्य बदलने की आदत
राहु इंसान को बेचैन भी करता है. कई लोग एक काम शुरू करते हैं, फिर अचानक दूसरा, फिर तीसरा-इससे सफलता देर से मिलती है.

ग्यारहवें भाव में राहु मजबूत कैसे करें?
1. हर शनिवार सरसों के तेल का दीपक जलाएं
यह उपाय राहु को शांत करता है और अचानक आने वाली दिक्कतों को कम करता है.
2. राहु मंत्र जप – “ऊँ रां राहवे नमः”
रोज़ 108 बार जप करने से मन स्थिर होता है और गलत फैसलों से बचाव मिलता है.
3. काले-सफेद तिल का दान
यह राहु की ऊर्जा को संतुलित करता है और कमाई में मदद देता है.
4. अच्छी संगत बनाए रखें
क्योंकि गलत दोस्ती इस भाव में राहु का सबसे बड़ा नुकसान बन जाती है.
5. नीले और ग्रे रंग का अधिक इस्तेमाल
ये रंग राहु की ऊर्जा को पॉजिटिव दिशा देते हैं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/astro-tips-rahu-eleventh-house-benefits-and-risks-gyaharven-bhav-me-rahu-ka-asar-9927805.html

















