Home Astrology Rahu in Sixth House। छठे भाव में राहु के अच्छे-बुरे असर

Rahu in Sixth House। छठे भाव में राहु के अच्छे-बुरे असर

0
1


Rahu In 6th House: ज्योतिष में छठा भाव उस जगह को दिखाता है जहां व्यक्ति की रोजमर्रा की टेंशन, चुनौतियां, स्वास्थ्य, दुश्मन, मुकाबला, नौकरी और सर्विस वाली बातें आती हैं. जब इस भाव में राहु बैठता है, तो इसका असर इंसान की सोच, लाइफस्टाइल, कामकाज, रिश्तों और कॉन्फिडेंस पर अलग तरह से दिखना शुरू हो जाता है. राहु खुद एक ऐसा ग्रह माना जाता है जो भ्रम, अचानक बदलाव, तेज दिमाग, पकड़ मजबूत करने की कला और कभी-कभी ज्यादा चाहत या लालच वाली फीलिंग भी देता है. इस वजह से इसके छठे भाव में आने पर व्यक्ति की लाइफ एक अलग तरह की दिशा पकड़ लेती है. छठा भाव आमतौर पर डर, मेहनत और बाधाओं को दिखाता है, लेकिन राहु यहां कुछ मामलों में कमाल भी कर देता है. कई बार ये इंसान को इतना मजबूत बना देता है कि वह अपने डर पर जीत हासिल कर लेता है और अपने दुश्मनों या बुरे हालात पर भारी पड़ता है. वहीं दूसरी ओर, अगर राहु खराब असर दे रहा हो, तो यह इंसान के दिमाग में अनचाहे शक, ओवर-थिंकिंग, झगड़े, गलत फैसले, गलत संगत या हेल्थ से जुड़ी परेशानियों को पैदा कर सकता है.

राहु छठे भाव में बैठे व्यक्ति की सोच दूसरों से काफी अलग होती है. वह हर चीज को जल्दी पकड़ लेता है, मुकाबला करना उसे आता है और अगर सही दिशा में चलता है तो बड़ी चुनौतियों को भी अकेले फेस कर लेता है. हालांकि राहु की इसी एनर्जी का गलत इस्तेमाल इंसान को बेवजह की लड़ाइयों, जिद और तनाव में भी डाल सकता है. यानी कुल मिलाकर, छठे भाव में राहु का असर बहुत कुछ इस बात पर depend करता है कि आपकी कुंडली में बाकी ग्रह कैसे हैं और राहु किस राशि में बैठा है. आइए अब इसके अच्छे और बुरे असर को एक-एक करके समझते हैं. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी, वास्तु विशेषज्ञ एवं न्यूमेरोलॉजिस्ट हिमाचल सिंह.

छठे भाव में राहु के सकारात्मक प्रभाव
1. मुश्किल हालात पर जीत
राहु यहां इंसान को बहुत मजबूत बनाता है. वह मुश्किल हालात में घबराता नहीं है, बल्कि लड़ने की हिम्मत रखता है. कई बार व्यक्ति दूसरों से ज्यादा जल्दी किसी परेशानी का हल ढूंढ लेता है.

2. दुश्मनों पर जीत
छठा भाव दुश्मनों का होता है, और यहां राहु बैठ जाए तो इंसान अपने विरोधियों को मात देने की क्षमता रखता है. दिमाग तेज चलता है और चाल समझने की काबिलियत बढ़ जाती है.

3. रिसर्च, इन्वेस्टिगेशन और मैनेजमेंट में सफलता
राहु इंसान को गहराई से सोचने वाला बनाता है. ऐसे लोग जासूसी, रिसर्च, पुलिस, मेडिकल फील्ड, मैनेजमेंट या कानून जैसे कामों में अच्छा नाम कमाते हैं.

4. दिमाग तेज और पकड़ मजबूत
राहु छठे भाव में बैठे व्यक्ति की ऑब्जरवेशन स्किल बहुत तेज होती है. वह छोटी-छोटी बातों को भी तुरंत पकड़ लेता है और किसी भी काम में जल्दी एडजस्ट हो जाता है.

5. जॉब में ग्रोथ
अगर राहु अच्छा फल दे रहा हो, तो यह व्यक्ति को नौकरी में जल्दी तरक्की, नाम और सम्मान दिलाता है. कई बार अजीब तरह के मौके भी अचानक मिल जाते हैं, जिससे करियर में बड़ा बदलाव आता है.

छठे भाव में राहु के नकारात्मक प्रभाव
1. ओवर-थिंकिंग और स्ट्रेस
राहु यहां इंसान को थोड़ा बेचैन और ज़्यादा सोचने वाला बना देता है. छोटी बात भी दिमाग में घूमती रहती है, जिससे तनाव बढ़ सकता है.

2. हेल्थ इश्यू
पेट, हार्मोन, ब्लड प्रेशर, स्किन या नर्वस सिस्टम से जुड़ी दिक्कतें कभी-कभी राहु के कारण बढ़ सकती हैं.

Rahu in Sixth House
छठे भाव में राहु के अच्छे-बुरे असर

3. गुप्त दुश्मन और गलत संगत
राहु इंसान को ऐसे लोगों के बीच ले जा सकता है जो सामने से दोस्त दिखें लेकिन पीछे से परेशानी खड़ी करें. गलत संगत के कारण नुकसान भी हो सकता है.

4. विवाद और लीगल इश्यू
अगर राहु खराब असर दे, तो व्यक्ति बेवजह के झगड़ों, कोर्ट-कचहरी या केसबाजी में उलझ सकता है.

5. जिद और गुस्सा
राहु यहां सोच को कभी-कभी उलझा देता है. व्यक्ति अपनी ही बात पर अड़ जाता है और गुस्सा जल्दी आ सकता है.

छठे भाव में राहु के आसान और असरदार उपाय
1. नारियल बहाना
मंगल या शनिवार की शाम को नारियल बहाना राहु के असर को हल्का करता है.

2. काले तिल या उड़द की दाल दान करना
राहु शांत करने में बहुत असरदार माना जाता है.

3. पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना
शनिवार को शाम के समय पीपल के नीचे दिया जलाने से नेगेटिव एनर्जी शांत होती है.

Rahu in Sixth House
छठे भाव में राहु के अच्छे-बुरे असर

4. अपनी संगत ठीक रखना
गलत लोगों से दूर रहना और साफ-सुथरा माहौल बनाना राहु को काबू में लाता है.

5. ओम राम राहवे नमः का जाप
इस मंत्र का नियमित जाप मानसिक शांति देता है और राहु की उलझनें कम करता है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/astro-tips-rahu-in-6th-house-effects-remedies-chhate-ghar-me-rahu-ka-asar-ws-ekl-9904461.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here