Last Updated:
Aaj Ka Makar Rashifal 26 December : आज मकर राशि के जातकों को हर कदम सोच-समझकर उठाने की जरूरत है. समय में बदलाव के योग बनने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है, इसलिए धैर्य और संयम बनाए रखना बेहद जरूरी है. आज दिन की शुरुआत पूजा-पाठ से करें और मानसिक शांति बनाए रखने के लिए ध्यान का सहारा लें.
आज का मकर राशिफल. मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन भारी और चुनौतीपूर्ण रहने वाला है. आज आपको विशेष सावधानी के साथ दिन बिताने की आवश्यकता होगी. ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं, जिसका असर आपके मन और कार्यक्षेत्र दोनों पर पड़ सकता है. काम का दबाव या किसी अन्य कारण से आज तनाव की स्थिति बनी रह सकती है. ऐसे में दिन की शुरुआत पूजा-पाठ से करें और मानसिक शांति बनाए रखने के लिए ध्यान का सहारा लें.
जयपुर की मशहूर ज्योतिषी डॉ. दीप्ति शर्मा का कहना है कि आज मकर राशि के जातकों को हर कदम सोच-समझकर उठाने की जरूरत है. समय में बदलाव के योग बनने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है, इसलिए धैर्य और संयम बनाए रखना बेहद जरूरी है.
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए कैसा रहेगा दिन
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है. जिन कार्यों में लंबे समय से रुकावट आ रही थी, वे आज पूरे हो सकते हैं. वहीं, जो काम अब तक सुचारू रूप से चल रहे थे, उनमें अचानक अड़चन आने की संभावना भी बनी हुई है. ऐसे में किसी भी बड़े या महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले अच्छी तरह विचार-विमर्श करें.
नौकरीपेशा वाले रखें ध्यान
नौकरीपेशा लोगों के लिए भी आज का दिन तनाव और एंजायटी से भरा रह सकता है. ऑफिस में बॉस या सहकर्मियों के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है. आज किसी भी प्रकार की बहस से बचें और अपने व्यवहार में संयम रखें. साथ ही, अपने स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन का विशेष ध्यान रखें.
पढ़ने वालों के लिए विशेष
मकर राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मेहनत भरा रहेगा. खासतौर पर साइंस स्ट्रीम से जुड़े छात्रों को आज अपनी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है. पढ़ाई में किया गया प्रयास आज रंग ला सकता है.
मैरिड कपल्स के लिए खास
मैरिड कपल्स और प्रेम संबंधों में रहने वालों को आज विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है. रिश्ते में किसी तीसरे व्यक्ति के हस्तक्षेप से परेशानी बढ़ सकती है. पार्टनर से जुड़ी कोई नकारात्मक या भ्रामक बात सुनने को मिल सकती है, इसलिए बिना बातचीत के किसी निष्कर्ष पर न पहुंचें.स्पष्ट और खुला संवाद बनाए रखें, क्योंकि आज आपके रिश्ते पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका है.
सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा दिन
सेहत के लिहाज से भी आज का दिन कमजोर रह सकता है. पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. तनाव के कारण माइग्रेन या सिरदर्द की शिकायत भी हो सकती है, इसलिए खान-पान और आराम पर विशेष ध्यान दें.
मकर राशि के लिए आज का उपाय
आज हनुमान जी के मंदिर जाकर दर्शन करें और माथे पर सिंदूर लगाएं. सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए अपने आसपास का वातावरण साफ रखें और स्वयं के ऑरा को शुद्ध रखने का प्रयास करें.
About the Author

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-makar-rashifal-26-december-today-capricorn-horoscope-in-hindi-success-in-career-study-love-warning-local18-ws-kl-9999256.html

















