Home Astrology Ravi Pushya Yoga 2026 1 February magh purnima 5 works for success...

Ravi Pushya Yoga 2026 1 February magh purnima 5 works for success money wealth | ravi pushya yog mein kya karna chahie | माघ पूर्णिमा पर बन रहा रवि पुष्य योग, करें ये 5 काम, सालभर होगी उन्नति!

0
0


Last Updated:

Ravi Pushya Yoga February 2026: इस बार माघ पूर्णिमा दिन रवि पुष्य योग का निर्माण हो रहा है. रवि पुष्य योग में 5 काम करने से उन्नति होती है. इस योग में अर्जित फल अक्षय होता है, वह काफी लंबे समय तक रहता है. आइए जानते हैं कि रवि पुष्य योग कब से कब तक है? रवि पुष्य योग में क्या करना चाहिए?

ख़बरें फटाफट

माघ पूर्णिमा पर बन रहा रवि पुष्य योग, करें ये 5 काम, सालभर होगी उन्नति!माघ पूर्णिमा के अवसर पर रवि पुष्य योग का निर्माण हो रहा है
Ravi Pushya Yoga February 2026: इस साल माघ पूर्णिमा 1 फरवरी रविवार को है. माघ पूर्णिमा के ​दिन सबसे शुभ योगों में से एक रवि पुष्य योग बन रहा है. रवि पुष्य योग में आप कुछ कामों को करके अपने जीवन में उन्नति कर सकते हैं. यह शुभ योग रविवार के दिन पुष्य नक्षत्र की उपस्थिति से बनता है. रविवार से रवि और पुष्य नक्षत्र से पुष्य को मिलाकर रवि पुष्य योग बना है. इसे रवि पुष्य नक्षत्र योग भी कहा जाता है. 1 फरवरी को रवि पुष्य योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है, जिसकी वजह से यह दिन और भी शुभ फलदायी और महत्वपूर्ण बन जाता है. इस योग में आप जो कार्य करेंगे, वो सफल सिद्ध होंगे. आइए जानते हैं कि माघ पूर्णिमा पर रवि पुष्य योग कब से कब तक है? रवि पुष्य योग में कौन से काम करने चाहिए?

रवि पुष्य योग कब से कब तक?

1 फरवरी माघ पूर्णिमा के दिन रवि पुष्य योग सुबह में 7 बजकर 9 मिनट से बन रहा है और यह रात में 11 बजकर 58 मिनट तक रहेगा. ऐसे में आपको पूरा दिन और रात का समय शुभ कार्यों के लिए प्राप्त हो रहा है. उस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी सुबह में 07:09 बजे से लेकर रात 11:58 बजे तक है.

रवि पुष्य योग में करें ये 5 काम

  • यदि आपको नया बिजनेस शुरू करना है तो रवि पुष्य योग इसके लिए शुभ समय हो सकता है. इस समय में प्रारंभ हुआ बिजनेस आपकी उन्नति का कारक बन सकता है.
  • आप कोई नया प्रोजेक्ट या नया काम प्रारंभ करना चाहते हैं तो भी रवि पुष्य योग आपके लिए उत्तम रहेगा. रवि पुष्य योग में किए गए कार्यों का फल लंबे समय तक बना रहता है. रवि पुष्य योग में अर्जित फल को अक्षय माना जाता है.
  • यदि आपको मकान, दुकान, प्लॉट, नई कार या कोई अन्य प्रॉपर्टी लेनी है तो भी रवि पुष्य योग आपके लिए बेस्ट है. इस योग में खरीदी गई प्रॉपर्टी आपकी किस्मत को बदलने वााला हो सकता है.
  • रवि पुष्य योग में सोना, चांदी या अन्य आभूषण की खरीदारी कर सकते हैं या सोना, चांदी में निवेश कर सकते हैं. यह आपको मुनाफा देने वाला होगा. यह आपके धन, संपत्ति, सुख और समृद्धि को बढ़ाने में सहायक होगा. रवि पुष्य योग में आप सूर्य को मजबूत करने के उपाय कर सकते हैं.
  • रवि पुष्य योग के दिन प्रात:काल में स्नान करके आप साफ कपड़े पहनें. उसके बाद रवि पुष्य योग में सूर्य देव की पूजा करें. उनको जल से अर्घ्य दें. पानी में लाल रंग के चंदन, लाल फूल, केसर, गुड़ आदि मिला लें. सूर्य मंत्र का जाप करें. सूर्य देव की कृपा से आपके धन, धान्य, आरोग्य, संतान सुख आदि में बढ़ोत्तरी होगी. रवि पुष्य योग में आप सूर्य को मजबूत करने के उपाय कर सकते हैं.

About the Author

authorimg

कार्तिकेय तिवारी

कार्तिकेय तिवारी Hindi Bharat.one Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक…और पढ़ें

homeastro

माघ पूर्णिमा पर बन रहा रवि पुष्य योग, करें ये 5 काम, सालभर होगी उन्नति!


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/astro-tips-ravi-pushya-yoga-2026-1-february-magh-purnima-do-these-5-works-in-ravi-pushya-nakshatra-yoga-for-success-growth-money-wealth-ws-e-10104879.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here