Last Updated:
Ghar Sudhhi Tips: बहुत से लोग ये सोचते हैं कि घर में शुद्धि करवाने का मतलब बड़ा सा अनुष्ठान, पंडित बुलाना, पूजा का सामान खरीदना और ढेर सारा खर्च, लेकिन असली सच ये है कि घर की शुद्धि एक छोटी-सी प्रक्रिया है जिसे कोई भी इंसान खुद कर सकता है. असल में शुद्धि का मतलब होता है नकारात्मक ऊर्जा को हटाकर घर में पॉजिटिविटी, शांति और खुशहाली का माहौल बनाना. ये सिर्फ धार्मिक कदम नहीं होता, बल्कि मन, माहौल और सोच को हल्का और अच्छा करने का एक तरीका होता है. कई बार घर में छोटी-छोटी परेशानियां, लड़ाई-झगड़े, बीमारियां, चिंता, नींद खराब होना, बार-बार बिना वजह चीजें बिगड़ना-ये सब माहौल की ऊर्जा से भी जुड़ा होता है. जब हम खुद श्रद्धा से अपने घर की शुद्धि करते हैं, तो न सिर्फ घर हल्का महसूस होने लगता है बल्कि वहां रहने वाले लोगों के चेहरे पर भी एक अलग-सी चमक और सुकून आने लगता है. आइए जानते हैं कि बिना पंडित बुलाए, बिना पैसा खर्च किए आप इस काम को कैसे कर सकते हैं और घर को पॉजिटिव ऊर्जा से कैसे भर सकते हैं. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

घर की शुद्धि के लिए न तो भारी खर्च की जरूरत है और न ही खास तैयारी की. गंगाजल, कपूर, मंत्र, नमक वाला पानी और थोड़ी श्रद्धा से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है. ये उपाय मन को शांत रखते हैं और घर में पॉजिटिविटी व खुशहाली बढ़ाते हैं.

1. गंगाजल या पवित्र जल का छिड़काव गंगाजल हो तो बढ़िया, नहीं है तो साफ जल में थोड़ा सा नमक मिलाकर उपयोग कर सकते हैं. इस जल को तांबे के लोटे में लें और आम के पत्ते, तुलसी या फूलों की मदद से पूरे घर में हल्का-हल्का छिड़काव करें. छिड़कते समय ‘ॐ नमः शिवाय’ या ‘गायत्री मंत्र’ का जप करने से पॉजिटिव प्रभाव और बढ़ जाता है. सबसे खास बात: घर के कोनों और मुख्य दरवाजे पर जरूर छिड़कें, क्योंकि नकारात्मक ऊर्जा अक्सर वहीं जमती है.

2. कपूर, धूप और प्राकृतिक सुगंध कपूर जलाने से घर की हवा शुद्ध होती है, बीमारी फैलाने वाले कण खत्म होते हैं और वातावरण तुरंत हल्का महसूस होता है. यदि कपूर न हो तो नीम के सूखे पत्ते, लोबान या फिर सिंपल अगरबत्ती का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. रिकमेन्डेशन: सुबह और शाम, दोनों समय 5 मिनट के लिए खिड़कियां खोलें और ताजी हवा व सूरज की रोशनी को घर में आने दें. ये घर के माहौल में तुरंत पॉजिटिव बदलाव लाने लगता है.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

3. शंख की ध्वनि और मंत्रों का असर सुबह के समय ‘हनुमान चालीसा’, ‘श्री सूक्त’, ‘दुर्गा चालीसा’ या कोई भी भजन धीमी आवाज में बजाएं. अगर शंख हो, तो उसे 3 बार बजाएं. शंख की ध्वनि से हवा में कंपन पैदा होता है जो नकारात्मक ऊर्जा तोड़ देता है. शंख की आवाज से घर की दीवारें और फर्श भी पॉजिटिव कंपन से भर जाते हैं.

4. नमक वाला पानी से पोछा हफ्ते में कम से कम 2 बार पोछे के पानी में एक बड़ा चम्मच नमक मिलाएं. ये नकारात्मक ऊर्जा को खींचकर बाहर कर देता है और घर को हल्का व शांत बनाता है, अगर किसी कमरे में लगातार भारीपन लगता है तो 3 दिन लगातार नमक वाले पानी से पोछा करने की सलाह दी जाती है.

5. नींबू और लौंग का सरल उपाय -नींबू और लौंग को घर के केंद्र में एक कटोरी में रखें. -ये आसपास की नकारात्मक ऊर्जा को सोखने का काम करते हैं. -हर 7 दिन बाद इसे बदल दें और पुराने का निपटान बाहर कर दें. -ये एक छोटा, पर बेहद असरदार उपाय माना जाता है.

6. चावल, हल्दी और फूलों से नैर्गिक शुद्धि -घर की शुद्धि के लिए दरवाजे पर हल्दी का स्वस्तिक बना सकते हैं. -चावल और फूलों से घर के मुख्य स्थान पर छोटा सा पूजा स्थान बनाएं, यहां भगवान की तस्वीर रखकर दीपक जलाएं. -घर के मध्य में दीपक जलाने से ऊर्जा का प्रवाह संतुलित होता है और माहौल शांत रहता है. -ध्यान रहे कि तेल या घी का दीपक ही जलाएं, मोमबत्ती नहीं.

7. अव्यवस्था हटाएं और घर को सांस लेने दें -क्लटर यानी बेकार की चीजें घर की ऊर्जा को रोकती हैं. -हर हफ्ते थोड़ा समय निकालकर टूटे बर्तन, बेकार कपड़े, बंद पड़े इलेक्ट्रॉनिक्स, या इस्तेमाल न होने वाला सामान हटा दें. -ये कदम ऊर्जा के फ्लो को खुला रखता है और घर में पॉजिटिविटी को टिकाए रखता है. टिप: पौधे, खासकर तुलसी, मनी प्लांट या एलोवेरा लगाने से घर ऊर्जा से भर जाता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/astro-tips-how-to-cleanse-home-energy-without-pandit-ke-bina-kaise-karen-ghar-ki-shuddhi-photogallery-ws-e-10019936.html

















