Thursday, February 26, 2026
27.2 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Finance

Marketing

Politics

Strategy

Finance

Marketing

Politics

Strategy

Saptahik Rashifal: तुला जातकों के लिए सप्ताह खुशियों से भरा होगा, वृश्चिक धनु राशि वालों की जीवनसाथी से होगी अनबन



तुला साप्ताहिक राशिफल 2024 दिसंबर

गणेशजी कहते हैं कि तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह खुशियों और सौभाग्य से भरा है. यदि आप लंबे समय से अपने करियर या व्यवसाय के लिए अच्छे समय का इंतजार कर रहे हैं, तो इस सप्ताह वह खत्म हो सकता है. किसी प्रभावशाली व्यक्ति या मित्र की मदद से आपकी आजीविका की इच्छा पूरी होगी. व्यवसाय के विस्तार की योजना मूर्त रूप लेती नजर आएगी. सप्ताह के मध्य में धन लाभ के अवसर मिलेंगे. व्यवसाय से संबंधित यात्रा सुखद साबित होगी और वांछित लाभ पहुंचाएगी. भूमि और भवन की खरीद-फरोख्त से लाभ होगा. यदि आप लंबे समय से अपनी नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं, तो इस सप्ताह के अंत तक आपको कहीं से अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है. इस दौरान परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है. बच्चों की उपलब्धि परिवार की खुशी का बड़ा कारण बनेगी. प्रेम संबंध मजबूत बनेंगे. लव पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने के अवसर मिलेंगे. दांपत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा.

भाग्यशाली रंग: गुलाबी
भाग्यशाली अंक: 12

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 2024 दिसंबर

गणेशजी कहते हैं कि वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने सोचे हुए कार्यों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त प्रयास और मेहनत करनी पड़ सकती है. कार्यक्षेत्र में उन लोगों से सावधान रहें जो अक्सर आपके काम में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश करते हैं. यदि आप मनचाही जगह पर ट्रांसफर या नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं तो इसके लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना होगा. कोर्ट-कचहरी में चल रहे मामलों को बातचीत के जरिए सुलझाना बेहतर रहेगा अन्यथा बात लंबी खिंच सकती है, जिससे आपको भविष्य में लाभ की जगह हानि होने की संभावना रहेगी. परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे लोगों को मनचाही सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी. आपको धन का व्यय सोच-समझकर करना होगा ताकि आपको दूसरों से उधार न मांगना पड़े. प्रेम संबंधों को बेहतर बनाए रखने के लिए किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचें और अपने लव पार्टनर की भावनाओं को नजरअंदाज न करें. इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है, ऐसे में विवाद की जगह बातचीत से किसी भी मुद्दे को सुलझाने का प्रयास करें अन्यथा वैवाहिक जीवन में मुश्किलें आ सकती हैं.

भाग्यशाली रंग: पीला
भाग्यशाली अंक: 9

धनु साप्ताहिक राशिफल 2024 दिसंबर

गणेशजी कहते हैं कि धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह कोई भी काम करते समय धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता होगी. यदि आप किसी बड़ी योजना में पैसा लगाने या भूमि या भवन खरीदने या बेचने की सोच रहे हैं, तो इस संबंध में जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. यदि आप इसे नजरअंदाज करते हैं, तो निकट लाभ के नाम पर आपको दूर का नुकसान उठाना पड़ सकता है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर छिपे शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता होगी. इस दौरान काम में किसी भी तरह की लापरवाही आपको बॉस के गुस्से का शिकार बना सकती है. सप्ताह के मध्य में अचानक छोटी या लंबी दूरी की यात्रा की संभावना रहेगी. यात्रा सुखद रहेगी और नए संबंधों का विस्तार करेगी. इस दौरान परिवार के किसी सदस्य की कोई बड़ी उपलब्धि आपके सम्मान का बड़ा कारण बनेगी. किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा. प्रेम संबंध बनाए रखने के लिए अपने रिश्ते या कहें अपने लव पार्टनर के प्रति ईमानदार रहें अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है. सुखी वैवाहिक जीवन के लिए जीवनसाथी के लिए कुछ समय निकालें.

भाग्यशाली रंग: ग्रे
भाग्यशाली अंक: 5


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/weekly-horoscope-tula-vrischik-dhanu-rashi-ka-saptahik-rashifal-16-to-22-december-2024-weekly-horoscope-astrology-prediction-week-will-be-full-of-happiness-8897465.html

Hot this week

कब्ज के कारण और प्राकृतिक उपाय जानें, पेट साफ रखने के लिए जरूरी टिप्स.

कब्ज आजकल की लाइफस्टाइल से जुड़ी एक आम...

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...

Topics

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...
Exit mobile version