Tuesday, March 3, 2026
27 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Saptahik Rashifal: तुला वालों का विपरीत लिंग के प्रति बढ़ेगा आकर्षण, वृश्चिक धनु वाले इस वजह से नहीं मिल पाएंगे लव पार्टनर से


तुला साप्ताहिक राशिफल 2024 नवंबर

गणेशजी कहते हैं कि तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह मध्यम फल देने वाला साबित होगा. सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव या अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे समय में आपको बहुत ही समझदारी और शांत मन से एक-एक करके चीजों को सुलझाने की जरूरत होगी. आपको घर और कार्यस्थल पर सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखना होगा. कामकाजी महिलाओं को घर और कार्यस्थल के बीच संतुलन बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. कारोबारी लोग जल्दबाजी में कोई बड़ा कदम उठाने से बचें और कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अपने शुभचिंतकों से सलाह जरूर लें. साझेदारी में काम करने वालों को बहुत सोच-समझकर आगे बढ़ने की जरूरत है. पैसों के लेन-देन में विशेष सावधानी बरतें. सप्ताह का दूसरा भाग पहले भाग की तुलना में थोड़ा बेहतर रहने वाला है. इस अवधि में रोजगार के सिलसिले में की गई यात्राएं शुभ रहेंगी और मनचाही सफलता दिलाएंगी. किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसकी मदद से आपको भविष्य में लाभदायक योजनाओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा. विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा, जबकि पुराने प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा.

भाग्यशाली रंग: नारंगी
भाग्यशाली अंक: 4

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 2024 नवंबर

गणेशजी कहते हैं कि वृश्चिक राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत किसी ऐसे शुभ समाचार से होगी, जिसका आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे. किसी प्रियजन से जुड़ी कोई बड़ी उपलब्धि परिवार की खुशी का बड़ा कारण बनेगी. नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. कार्यस्थल पर सीनियर और जूनियर दोनों को पूरा सहयोग मिलेगा. लोग आपके काम की तारीफ करेंगे. जो लोग काफी समय से नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे थे उन्हें इस सप्ताह कोई अच्छा अवसर मिल सकता है. राजनीति से जुड़े लोगों को अचानक कोई बड़ा पद या जिम्मेदारी मिल सकती है. अगर आप काफी समय से जमीन, भवन या वाहन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो इस सप्ताह आपकी इच्छा पूरी हो सकती है. परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिल सकती है. सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है, जिसमें काफी समय बाद आपको अपने रिश्तेदारों से मिलने और उनके साथ खुशी-खुशी समय बिताने का अवसर मिल सकता है. अगर आप किसी से अपने प्यार का इजहार करने की सोच रहे हैं तो इस सप्ताह कोशिश करने पर आप सफल हो सकते हैं. साथ ही मौजूदा प्रेम संबंध और मजबूत होंगे और लव पार्टनर के साथ आपसी विश्वास बढ़ेगा. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा.

भाग्यशाली रंग: बैंगनी
भाग्यशाली अंक: 7

धनु साप्ताहिक राशिफल 2024 नवंबर

गणेशजी कहते हैं कि यह सप्ताह धनु राशि वालों के लिए मिलाजुला साबित होगा. सप्ताह की शुरुआत में आपको परिवार से जुड़े किसी मसले को सुलझाने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है. इस दौरान आपके सिर पर काम का अतिरिक्त बोझ रहेगा, जिससे न केवल मानसिक बल्कि शारीरिक थकान भी होगी. संपत्ति से जुड़े किसी विवाद को कोर्ट-कचहरी के बाहर ही सुलझाना उचित रहेगा अन्यथा आपको इसके लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है. रोजगार की तलाश कर रहे या नौकरी में बदलाव की उम्मीद कर रहे लोगों को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा. सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपको अपने लक्ष्य से भटकाने की कोशिश कर सकते हैं. ऐसे में आपको कार्यस्थल पर लोगों की छोटी-छोटी बातों को महत्व न देकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना होगा अन्यथा आप समय पर लक्ष्य पूरा नहीं कर पाएंगे. यदि आप कोई संपत्ति खरीदने या बेचने का प्रयास कर रहे हैं तो सप्ताह के अंत में किसी के साथ अच्छी डील हो सकती है. इस सप्ताह आपको प्रेम संबंधों में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है. इस समय आप अपने काम की व्यस्तता या घरेलू समस्याओं के कारण अपने लव पार्टनर से कम मिल पाएंगे, जिससे आप थोड़े दुखी रहेंगे. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा.

भाग्यशाली रंग: गुलाबी
भाग्यशाली अंक: 15


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/weekly-horoscope-tula-vrischik-dhanu-rashi-ka-saptahik-rashifal-25-november-to-1-december-2024-weekly-horoscope-astrology-prediction-in-hindi-8855323.html

Hot this week

Topics

Ravi Pradosh Vrat Katha in hindi | रवि प्रदोष व्रत कथा

होमताजा खबरधर्मआज रवि प्रदोष व्रत, शिव पूजन के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img