मेष साप्ताहिक राशिफल 2024 दिसंबर
गणेशजी कहते हैं कि मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है. इस सप्ताह इस राशि के जातकों को अपने व्यवहार पर बहुत नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी, क्योंकि लोगों की छोटी-छोटी बातों पर वे क्रोधित हो सकते हैं. कार्यक्षेत्र में दिए गए लक्ष्य समय पर पूरे हों, इसके लिए आपको अपने वरिष्ठों और कनिष्ठों के साथ मिलकर काम करना होगा. पारिवारिक और आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त आय प्राप्त होगी, लेकिन सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर काफी खर्च होगा. व्यापार उम्मीद से कम चलेगा लेकिन लाभ होगा. सप्ताह के उत्तरार्ध में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे. मित्रों या परिवार के साथ अचानक पर्यटन या तीर्थ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है. इस दौरान परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ समाचार मिल सकता है. युवा वर्ग कोई नया कौशल सीखना शुरू कर सकते हैं या किसी खेल का हिस्सा बन सकते हैं. इस सप्ताह आपको अपने स्वास्थ्य के साथ-साथ घर की बुजुर्ग महिला के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा. प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा.
भाग्यशाली रंग: भूरा
भाग्यशाली अंक: 7
इसे भी पढ़ें: Saptahik Rashifal: तुला जातकों के लिए सप्ताह खुशियों से भरा होगा, वृश्चिक धनु राशि वालों की जीवनसाथी से होगी अनबन
इसे भी पढ़ें: Saptahik Rashifal: मकर वालों के परिवार में कोई पड़ेगा बीमार, पैसों की होगी कमी, कुंभ मीन वालों को कारोबार में होगा मनचाहा लाभ
वृषभ साप्ताहिक राशिफल 2024 दिसंबर
गणेशजी कहते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहने वाला है. इस सप्ताह कोई भी ऐसा काम हाथ में लेने से बचें जिसे आप बेहतर तरीके से करने में खुद को असमर्थ पाते हैं अन्यथा असफल होने पर आपको अपमान का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें अन्यथा आपको न केवल अजनबियों से बल्कि अपने लोगों से भी विरोध का सामना करना पड़ सकता है. इस सप्ताह पैसों की कमी हो सकती है. इसके अलावा घर की मरम्मत या किसी के इलाज की चुनौती आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है. हालांकि, इस मुश्किल समय में आपका कोई मित्र काफी मददगार साबित होगा. व्यापार से जुड़े लोगों को इस सप्ताह किसी भी योजना में पैसा लगाते समय काफी सावधानी बरतने की जरूरत होगी. साझेदारी में व्यापार करने वालों को पैसों का लेन-देन सावधानी से करना होगा. प्रेम संबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति का प्रवेश आपके रिश्ते में दरार पैदा कर सकता है. ऐसे में किसी भी मुद्दे को विवाद की बजाय बातचीत से सुलझाएं. मुश्किल समय में आपका जीवनसाथी आपका सहारा बनेगा.
भाग्यशाली रंग: क्रीम
भाग्यशाली अंक: 6
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 2024 दिसंबर
गणेशजी कहते हैं कि यह सप्ताह मिथुन राशि वालों के लिए सौभाग्य लेकर आया है. मिथुन राशि वालों को कार्यस्थल पर सीनियर्स और जूनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा. इससे आपके खिलाफ साजिश रचने वालों को हार का सामना करना पड़ेगा. सोचे हुए काम समय पर पूरे होने पर आपके अंदर एक अलग ही सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी. इस सप्ताह अचानक बड़ी मात्रा में धन प्राप्त होने से आप लंबे समय से चले आ रहे कर्ज को चुकाने में सफल रहेंगे. भूमि और भवन से जुड़े विवाद कोर्ट-कचहरी के बाहर सुलझने से राहत की सांस लेंगे. सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान से जुड़ी कोई बड़ी उपलब्धि आपकी खुशी और सम्मान की वजह बनेगी. इस दौरान आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से होगी, जिसकी मदद से आपको भविष्य में किसी बड़ी लाभदायक योजना से जुड़ने का अवसर मिलेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी. जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के अवसर मिलेंगे. स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा.
भाग्यशाली रंग: सफेद
भाग्यशाली अंक: 10
FIRST PUBLISHED : December 16, 2024, 08:00 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/astro/weekly-horoscope-weekly-horoscope-16-to-22-december-2024-astrology-prediction-about-mesh-vrishabh-mithun-rashi-saptahik-rashifal-will-profit-in-business-8896301.html
