Home Astrology Saptahik Rashifal 17 To 23 February 2025: मकर राशि वालों की इस...

Saptahik Rashifal 17 To 23 February 2025: मकर राशि वालों की इस सप्ताह वाहन खरीदने की इच्छा पूरी होगी, कुंभ और मीन राशि वाले धन के मामले में रहें सतर्क

0
5


Last Updated:

Weekly Horoscope 17 to 23 February 2025: मकर राशि वालों को इस सप्ताह भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और परिवार के साथ रिश्ते भी मजबूत होंगे. कुंभ राशि वालों की लव लाइफ के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है. वहीं मीन रा…और पढ़ें

Saptahik Rashifal: मकर, कुंभ, मीन राशि वालों की इस सप्ताह कई इच्छा होंगी पूरी

मकर साप्ताहिक राशिफल, कुंभ साप्ताहिक राशिफल, मीन साप्ताहिक राशिफल

मकर साप्ताहिक राशिफल (17 से 23 फरवरी 2025)

मकर राशि वालों के लिए फरवरी के इस सप्ताह की शुरुआत सकारात्मक रहेगी और मनचाहा परिणाम देगी. यात्रा सुखद रहेगी और नए रिश्ते मजबूत होंगे. भाग्य का पूरा साथ मिलने से ना केवल आपको करियर और व्यापार में मनचाही सफलता मिलेगी बल्कि परिवार में भी सुख-समृद्धि में निरंतर वृद्धि देखने को मिलेगी. अगर आप लंबे समय से प्रॉपर्टी और वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है. सप्ताह के मध्य में आपको बच्चों से शुभ समाचार मिलेगा, जिससे ना केवल आपकी बड़ी चिंताएं दूर होंगी बल्कि समाज में आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा. अगर आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी में लंबित है तो इस अवधि में उससे आपको राहत मिल सकती है. विरोधी आपको समझौते का प्रस्ताव दे सकते हैं. कामकाजी महिलाओं के पद और ओहदे में वृद्धि के योग बनेंगे. आपका अधिकांश समय समाज सेवा या धर्म-अध्यात्म से जुड़े कार्यों में बीतेगा. लव लाइफ में मधुरता आएगी और लव पार्टनर के साथ आपसी विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगी. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

भाग्यशाली रंग: भूरा
भाग्यशाली अंक: 12

कुंभ साप्ताहिक राशिफल (17 से 23 फरवरी 2025)

कुंभ राशि वालों के लिए फरवरी के इस सप्ताह की शुरुआत थोड़ी उतार-चढ़ाव वाली रहेगी. आपको जीवन में किसी भी तरह का शॉर्टकट अपनाने से बचना चाहिए अन्यथा आपको बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. काम में कुछ रुकावट के कारण थोड़ा हताश और निराश महसूस कर सकते हैं, लेकिन यह स्थिति ज्यादा देर तक नहीं रहेगी और आप इष्ट मित्रों और शुभचिंतकों की मदद से कठिन से कठिन परिस्थितियों से भी पार पा लेंगे. नौकरीपेशा जातक को योजनाओं के पूरा होने से पहले दूसरों के सामने उनकी तारीफ करने से बचना चाहिए, अन्यथा विरोधी उसमें बाधा उत्पन्न कर सकते हैं. व्यापार सामान्य गति से चलता रहेगा और धीमी गति से ही सही, मुनाफा भी मिलता रहेगा. लव लाइफ के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है. लव पार्टनर से दिल की बात कह सकेंगे और एक-दूसरे के कार्यों में सहयोग भी करेंगे. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा लेकिन मुश्किल समय में जीवनसाथी आपका साथ देगा.

भाग्यशाली रंग: बैंगनी
भाग्यशाली अंक: 6

मीन साप्ताहिक राशिफल (17 से 23 फरवरी 2025)

मीन राशि वाले फरवरी के इस सप्ताह की शुरुआत में पाएंगे कि आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे हो रहे हैं. खास बात यह है कि आपके सगे-संबंधी किसी इच्छा को पूरा करने में अपना पूरा साथ और सहयोग देते नजर आएंगे. मनपसंद चीज मिलने से आप काफी खुश रहेंगे. ऑफिस में सीनियर आपके काम की तारीफ करेंगे. सीनियर की मदद से आप बड़े से बड़े लक्ष्य को भी आसानी से हासिल कर पाएंगे. इस दौरान आपको प्रमोशन, प्रशंसा और पुरस्कार मिलने की पूरी संभावना है. व्यापार से जुड़ी कुछ लाभदायक योजनाओं में निवेश करने का अवसर मिलेगा. अगर धन कहीं अटका हुआ है तो इस सप्ताह आपको वापस मिलने की संभावना बन रही है. पढ़ाई कर रहे छात्रों की एकाग्रता बढ़ेगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. लव लाइफ में अनुकूलता रहेगी और लव पार्टनर आपकी भावनाओं की कद्र करेगा और आपके द्वारा लिए गए फैसलों के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा.

भाग्यशाली रंग: काला
भाग्यशाली अंक: 15

homeastro

Saptahik Rashifal: मकर, कुंभ, मीन राशि वालों की इस सप्ताह कई इच्छा होंगी पूरी


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/weekly-horoscope-weekly-horoscope-tula-vrishchik-dhanu-zodiac-sign-saptahik-rashifal-17-to-23-february-2025-monday-to-sunday-weekly-horoscope-astrology-prediction-in-hindi-2-9037087.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here